मिशन 2019 के लिए अब इस राज्य में पहुंचे अमित शाह, 3 दिन तक रुकेंगे

मिशन 2019 के तहत आज हरियाणा पहुंचेंगे अमित शाह, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा, 1000 दिन की खट्टर सरकार का देंगे हिसाब, कार्यकर्ताओं को भी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से हरियाणा में मिशन 2019 की शुरुआत करेंगे। शाह मिशन 2019 के तहत कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं, लिहाजा हरियाणा में वह तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और यहां की खट्टर सरकार के काम का आंकलन करेंगे।

110 दिन की यात्रा

110 दिन की यात्रा

अमित शाह मिशन 2019 के तहत 110 दिनों की देशभर की यात्रा पर हैं, यह दौरा शाह ने इसी वर्ष अप्रैल माह में शुरू किया है, इनका यह दौरा दो हिस्सों में बंटा है, पहले हिस्से में वह 95 दिन का दौरा करेंगे और दूसरे हिस्से में वह 15 दिनों का दौरान करेंगे। हरियाणा में शाह रोहतक में अपना डेरा डालेंगे और यहां तीन दिन तक रहेंगे।

 काफी व्यस्त है शाह का दौरा

काफी व्यस्त है शाह का दौरा

हरियाणा में पहली बार सत्ता में आई भाजपा तीन साल के कार्यकाल के बाद यहां अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। मई माह में शाह ने चंडीगढ़ का दौरा किया था। हरियाणा में शाह का दौरा काफी व्यस्त है, इस दौरान वह सरकार के मंत्रियों, पार्टी के विधायकों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बड़ाला से मुलाकात करेंगे।

Recommended Video

    Yogi Adityanath जाने वाले हैं विदेश दौरे पर | वनइंडिया हिंदी
    स्वागत के जबरदस्त इंतजाम

    स्वागत के जबरदस्त इंतजाम

    हरियाणा दौरे पर अमित शाह के स्वागत के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह का प्रदेश के कार्यकर्ता आठ अलग-अलग जगहों पर स्वागत करेंगे। इस दौरान अमित शाह रोड शो भी करेंगे, जिसमें हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे, बाईक रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

    तमाम पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

    तमाम पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि शाह प्रदेश में आने के बाद तमाम बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, एमपी, पूर्व विधायक शामिल होंगे, इस दौरान वह तमाम विधायकों से शाम को बातचीत करेंगे, इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।

    मीडिया से भी करेंगे बात

    मीडिया से भी करेंगे बात

    अमित शाह हरियाणा दौरे के पहले दिन छह बैठक करेंगे, जबकि 8 अगस्त को वह आठ बैठकों में हिस्सा लेंगे, इस दौरान वह रोहतक में पार्टी की लाईब्रेरी का भी उद्घाटन करेंगे। तीन अगस्त को अमित शाह मीडिया से भी बात करेंगे। जबकि अपने दौरे के आखिरी दिन शाह पार्ट के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विस्तारक योजना की शुरुआत करने को कहेंगे।

    1000 दिन की उपलब्धियों को गिनाएंगे

    1000 दिन की उपलब्धियों को गिनाएंगे

    हरियाणा में अपने दौरे के दौरान अमित शाह खट्टर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष बड़ाला ने बताया कि इस दौरे में अमित शाह प्रदेश सरकार के 1000 दिनों के कार्यकाल का भी लेखाजोखा देंगे और इस दौरान वह गरीबों के लिए प्रदेश में लागू की गई योजनाओं के बारे में बताएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+