Miss World मानुषी की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर किया लोगों को बेकरार, मिले 3 लाख लाइक्स
नई दिल्ली। एक बार फिर से विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर, जो कि उन्होंने खुद ही अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किया है, आपको जानकर हैरत होगी कि मानुषी की वायरल फोटो को, अब तक 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

मानुषी छिल्लर की इस तस्वीर ने मचाई सनसनी
जिसकी वजह से मिस वर्ल्ड 2017 की वो तस्वीर गूगल ट्रेंड्स पर टॉप है, इस तस्वीर में मानुषी एक कूल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने फ्लोरल पर्पल ब्लू कलर का पैंटसूट पहन रखा है और रिलैक्समूड में काउच पर लेटी हुई हैं। मानुषी ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-The Miss World way of getting a tan.

हॉट और सुंदर हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
आपको बता दें कि मानुषी के लुक के लोग काफी दीवाने हैं, उनके इंस्ट्रागाम पर एक से बढ़कर एक उनकी हॉट और सुंदर तस्वीर है, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।

फाइनल में मानुषी से पूछा गया था ये सवाल
मालूम हो कि मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 21 साल की मानुषी छिल्लर दिल्ली की रहने वाली हैं। फाइनल में मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। मानुषी ने सवाल का जवाब दिया था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।

मासिक धर्म के बारे में जागरुक कर रही हैं महिलाओं को
मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पास आउट हैं। मानुषी छिल्लर शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं।मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी बहुत अच्छी हैं। बैले डांस उसका पसंदीदा है। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही हैं। मानुषी जब से वो मिस वर्ल्ड बनी हैं तब से लेकर अब तक वो अलग-अलग देश में जाकर महिलाओं को मासिक धर्म के लिए जागरुक कर रही हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications