Miss Diva 2023: श्वेता शारदा करेंगी Miss Universe 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए कौन हैं वो?
Miss Diva 2023: भारत को उसकी नई मिस दीवा 2023 मिल गई है, जो कि 72वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी, ये खिताब जीता है कि चंडीगढ़ की श्वेता शारदा ने, जिन्होंने बीती रात मुंबई में आयोजित हुए मिस दीवा सुपरनेशनल प्रतियोगिता में ये खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें कि सितारों से सजी इस रात में श्वेता ने कई सुंदरियों को पछाड़कर ये पुरस्कार जीता।

दिवा यूनिवर्स 2022 दिविता राय ने श्वेता को मिस दीवा 2023 का ताज पहनाया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में जहां पंजाबी कुड़ी श्वेता मिस दीवा बनीं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की सोनल कुकरेजा मिस दीवा सुपरनेशनल 2023 और कर्नाटक गर्ल त्रिशा शेट्टी मिस दीवा 2023 की रनर अप रहीं।
कौन हैं मिस दीवा 2023 श्वेता शारदा?
आपको बता दें कि श्वेता शारदा पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, उनका पालन-पोषण उनकी मां ( सिंगल मदर) ने किया है। उनकी मां ही उनकी प्रेरणा हैं, अपने सपनों को पूरा करने के लिए श्वेता ने मात्र 16 साल की उम्र में मायानगरी का रूख किया। वो डीआईडी, डांस दीवाने और डांस + जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'झलक दिखला जा' में बतौर कोरियोग्रॉफर भी दिख चुकी हैं।
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुस्मिता सेन की फैन हैं श्वेता
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन को अपना आदर्श मानने वाली श्वेता ने अपने पिछले कई इंटरव्यू में ये कहा है कि 'उन्हें सुष्मिता सेन की बातें काफी प्रभावित करती हैं, उन्होंने अकेले दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।'
शिक्षा ही इंसान को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाती है
श्वेता का मानना है कि समाज और देश तब ही प्रगति कर सकता है, जब महिलाएं शिक्षित हों, केवल शिक्षा ही इंसान को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाती है इसलिए उनकी भी कोशिश यही रहेगी कि वो लड़कियों को शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करें। श्वेता ने कहा कि 'उनके लिए अभी का गौरवान्वित पल वो था, जब उन्हें डांसिग दीवा माधुरी दीक्षित से डांस सीखने का मौका मिला था।'
जज के तौर पर शामिल हुई हरनाज संधु
मिस दीवा यूनिवर्स 2023 के ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स 2021 के विजेता हरनाज संधु , श्रीनिधि शेट्टी और संगीत बिजलानी जज पैनल के तौर पर शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications