Mirzapur 2 Trailer: लॉन्च हुआ 'मिर्जापुर-2' का भौकाली ट्रेलर, खतरे में कालीन भैया का साम्राज्य...देखें वीडियो

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर-2' (Mirzapur 2) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। साल 2018 में आए मिर्जापुर के सीजन-1 के खत्म होने के बाद फैंस बड़ी बेसब्री से सीजन-2 का इंतजार रहे थे। 'मिर्जापुर-2' की रिलीज डेट का ऐलान पहले ही हो गया था जिसके बाद आज इस क्राइम वेब सीरीज का भौकाली ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। 'मिर्जापुर-2' में दर्शकों को गुड्डू पंडित का बदला और कालीन भैया की ताकत का नया अनुभव मिलेगा।

कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी का भौकाल कायम

कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी का भौकाल कायम

बता दें कि गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल ने 'मिर्जापुर-1' में दर्शकों पर काफी प्रभाव डाला था। अब अपने भाई और पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए वह सीजन-2 में और घायल शेर की तहर कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी पर कहर ढाते नजर आएंगे। बदले की इस कहानी में श्वेता त्रिपाठी भी अली फजल का साथ देते नजर आएंगी। मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च होते ही वायरल हो गया, खबर लिखे जाने तक ट्रेलर को 12 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

कैसे बदला लेगा गुड्डू पंडित?

कैसे बदला लेगा गुड्डू पंडित?

ट्रेलर की शुरुआत मिर्जापुर पर राज करने वाले कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी की धांसू डायलॉग के साथ होती है। ट्रेलर के देखने पर लगता है कि वह मिर्जापुर की गद्दी अपने बेटे मुन्ना त्रिपाठी (एक्टर दिव्येंदु) के हवाले करने वाले हैं। वहीं, सीजन-2 में कई नए किरदारों की भी एंट्री होने वाली है। मिर्जापुर 2 में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली और ईशा तलवार भी सीरीज में एंटरटेनमेंट का डोज देते नजर आएंगे।

मिर्जापुर पर कब्जा करने के लिए नए दावेदारों की एंट्री

मिर्जापुर पर कब्जा करने के लिए नए दावेदारों की एंट्री

मिर्जापुर-2 में एक तरफ जहां पुराने किरदारों का दबदबा जारी रहेगा वहीं, इस खेल में नए खिलाड़ियों की एंट्री होने से यह सीजन और मजेदार होने वाला है। इस बार कालीन भैया के मिर्जापुर पर अपना दबदबा कायम करने के लिए कई नए दुश्मनों का सामना करना होगा। वहीं बदले की आग में जल रहा गुड्डू पंडित किसी भी कीमत पर कालीन भैया के साम्राज्य को तबाह करना चाहता है।

पिता की कुर्सी पर बैठने के लिए कुछ भी करेगा मुन्ना

पिता की कुर्सी पर बैठने के लिए कुछ भी करेगा मुन्ना

ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। लगभग दो सालों तक इंतजार करने के बाद आखिरकार मिर्जापुर-2, 23 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च की जाएगी। सीजन-2 में भी दर्शकों को गोली-गाली के साथ कई एक्शन सीन भी देखने को मिल सकते हैं। पहले सीजन से ही मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने का सपना लिए मुन्ना त्रिपाठी ने इस बार अपने पिता की कुर्सी पर बैठने का फैसला कर लिया है।

किसे मिलेगी मिर्जापुर की गद्दी

किसे मिलेगी मिर्जापुर की गद्दी

वहीं गुड्डू और गोलू बदले की आग में जल रहे हैं, ट्रेलर देखने पर ऐसा लगता है कि मिर्जापुर की गद्दी के लिए गोलू भी इस बार अपनी दावेदारी पेश करेगी। गुड्डू और गोलू के सिर पर खून सवार है और वह अपने दुश्मन को मौत के घाट उतारने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। गोलू के साथ मिलकर गुड्डू पंडित अपने दुश्मनों को खत्म करने के मिशन पर निकल पड़ा है। मिर्जापुर की गद्दी किसे मिलती है, सीजन-2 में यह ट्वीस्ट देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म, इस तारीख को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी मिर्जापुर-2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+