वो लड़ाकू जेट जिसने कारगिल-बालाकोट में छुड़ा दिए पाकिस्तान के छक्के, अब इस देश में दुश्मनों पर बरसाएगा कहर
Fighter Jet Mirage 2000: साल 1999 का कारगिल युद्ध हो या फिर 2019 में पुलवामा हमले के जवाब में की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक, भारतीय वायुसेना ने खतरनाक फाइटर जेट मिराज 2000 से पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। अब यही लड़ाकू विमान, जिसने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए थे यूक्रेन के बेड़े में शामिल होने जा रहा है, जिसके बाद रूस की टेंशन बढ़ने वाली है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में अब लड़ाकू विमान मिराज 2000 की एंट्री होने जा रही है। फ्रांस की तरफ से यूक्रेन को मिराज 2000-5 लड़ाकू विमान देने के पायलट ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिसकी पुष्टि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में की।

फ्रांस देगा यूक्रेन को मिराज 2000
6 जून को यूक्रेन को मिराज 2000 देने की घोषणा की गई है, जिसके बाद अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 के बाद मिराज 2000 यूक्रेनी एयरफोर्स में शामिल होने वाला दूसरी तरह का सबसे बड़ा लड़ाकू विमान बन जाएगा। इस तरह से यूक्रेन को मिलने वाली ताकत से रूस की टेंशन बढ़ना लाजमी है।
फ्रांसीसी टीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में मैक्रों ने कहा, "हम एक नया सहयोग शुरू करेंगे और फ्रांसीसी निर्माता डसॉल्ट द्वारा निर्मित मिराज 2000-5 लड़ाकू विमानों को यूक्रेन को भेजने और फ्रांस में उनके यूक्रेनी पायलटों को ट्रेनिंग करने की घोषणा करेंगे।"
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का ऐलान
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यह घोषणा दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नॉर्मेंडी में डी-डे लैंडिंग की 80वीं वर्षगांठ को याद करने के बाद आई। मैक्रों ने यह भी बताया कि कि पायलट ट्रेनिंग इस गर्मी में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि, "आमतौर पर ट्रेनिंग में पांच से छह महीने लगते हैं। इसलिए साल के अंत तक फ्रांस में पायलट प्रशिक्षित होंगे।" हालांकि कितने लड़ाकू विमान दिए जाएंगी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
कारगिल युद्ध का हीरो मिराज 2000
आपको याद दिला दें कि साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला करने के लिए लेजर गाइडेड बमों के साथ एकदम सटीक ग्राउंड अटैक किया था। कारगिल युद्ध के वक्त वायुसेना के मिराज 2000 ने पहाड़ी इलाकों में दुश्मन को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। टाइगर हिल और मुंथो ढालो पर बड़ा ऑपरेशन चलाया था।
जानिए मिराज 2000 की क्षमता
वहीं मिराज-2000 के पावर की बात करें तो ये हवा से हवा में लड़ाई करने वाला आधुनिक लड़ाकू जेट है, जिसके रडार कई टारगेट को ट्रैक कर सकते हैं। इसको आधुनिक मिसाइलों से जोड़ा जा सकता है। इस फ्रांस निर्मित लड़ाकू विमान को राफेल फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी ने ही बनाया है।
2000 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। साथ ही 13,800 किलो गोला-बारूद लेकर उड़ाने में सक्षम है। बता दें कि 4th जनरेशन मल्टीरोल फाइटर है। जिसमें अत्याधुनिक रडार और इलेक्ट्रानिक सिस्टम है।












Click it and Unblock the Notifications