23 साल की उम्र में शाहिद की पत्नी ने किया एंटी एजिंग क्रीम का ऐड, इंटरनेट पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के फिल्मों में डेब्यू को लेकर काफी खबरें आ रहीं थीं। मीरा ने एक्टिंग में तो नहीं, लेकिन अपने एड फिल्मों में जरूर डेब्यू कर लिया है। मीरा ने एंटी एजिंग क्रीम ब्रांड ओले के लिए अपना पहला ऐड किया है।

Mira Rajput

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के फिल्मों में डेब्यू को लेकर काफी खबरें आ रहीं थीं। मीरा ने एक्टिंग में तो नहीं, लेकिन अपने एड फिल्मों में जरूर डेब्यू कर लिया है। मीरा ने एंटी एजिंग क्रीम ब्रांड ओले के लिए अपना पहला ऐड किया है और इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। हालांकि मीरा राजपूत का ये ऐड सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें 23 साल की उम्र में एंटी एजिंग क्रीम का ऐड करने के लिए ट्रोल किया गया है।

ओले ब्रांड के लिए मीरा ने किया ऐड

ओले ब्रांड के लिए मीरा ने किया ऐड

ओले के लिए किए गए ऐड में मीरा कहती दिखती हैं कि प्रेग्नेंसी के कारण उनका ग्लो खत्म हो गया है। 'मां बनने के बाद हम अपने आप को भूल जाते हैं। स्ट्रेस, रातों को जागना.. मेरा प्रेगनेंसी ग्लो एकदम खत्म हो गया था।' इसके बाद मीरा बताती हैं कि कैसे ओले क्रीम के जरिये उनका ग्लो वापस आया। मीरा ने ये वीडियो मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला था जिसपर अब तक चार लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हालांकि अधिकतर फैंस इस ऐड से नाखुश हैं।

इंटरनेट यूजर्स ने किया ट्रोल

वीडियो पर काफी सारे यूजर्स ने कमेंट किया है कि 23 साल की उम्र में एंटी एजिंग क्रीम का ऐड करना उन्हें शोभा नहीं देता। एक यूजर ने लिखा, 'तुम सिर्फ 23 साल की हो और एंटी एजिंग क्रीम का ऐड कर रही हो.. इस देश को हुआ क्या है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अगर 23 की उम्र में ओले का इस्तेमाल कर रही हो तो 40 की उम्र में क्या करोगी।' मीरा राजपूत के पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं मीरा

दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं मीरा

यूजर्स का कहना है कि मीरा राजपूत की उम्र 23 साल है और इस उम्र में महिलाओं की स्कीन काफी जवां होती है। ऐसे में सिर्फ दिखावे के लिए उन्हें ये ऐड नहीं करना चाहिए था। बता दें कि शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी की थी। मीरा ने शादी के एक साल बाद बेटी मीशा को जन्म दिया था। जल्द ही मीरा अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+