मुसलमानों, सिखों, इसाईयों पर सरकार की नजरें इनायत
नई दिल्ली( ब्यूरो) सरकार मिनोरिटीज पर नजरें इनायत करने पर लगी हुई है। यानी मुसलमानों, सिखों, इसाईयों वगैरह को सरकारी नौकरियों से लेकर शिक्षा में बेहतर अवसर मिल रहे हैं। केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा दूसरे विभागों ने साल 2014-15 के दौरान करीब 9 हजार मिनोरिटीज समाज से जुड़े लोगों को नौकरी दी।
45 मंत्रालयों की जानकारी
ये तो जानकारी सिर्फ 45 मंत्रालयों और विभागों की है। उक्त आंकड़ा बढ़ भी सकता है। ये जानकारी बुधवार को लोकसभा में दी गई। इस बीच, मोदी सरकार अल्पसंख्यक समाज की कन्याओं के बीच तालीम की रोशनी को बहुत आगे तक लेकर जाने की कोशिशों में जुटी है।
उसके अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय 11वीं कक्षा से पीएचडी स्तर तक अध्ययन करने वाले अल्पसंख्यक छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना कार्यान्वित कर रहा है।
30 फीसद सीटें
जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत सीटें निर्धारित की गई हैं। राजधानी के शिक्षाविद् फिरोज बख्त अहमद ने कहा कि सरकार देस के अल्पसंख्यों के कल्याण को लेकर गंभीर है। इसके चलते देश के अल्पसंख्यकों को लाभ होगा।













Click it and Unblock the Notifications