Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां ने अपने ही बॉयफ्रेंड से करा दी नाबालिग बेटी की शादी

चेन्‍नै। चाइल्‍ड लाइन हेल्‍पलाइन 1098 पर शुक्रवार रात एक कॉल आया। फोन करने वाले अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन उसने एक नाबालिग लड़की के बारे में सूचना दी। चाइल्‍ड लाइन हेल्‍पालाइन पर उस शख्‍स ने बताया कि एक लडकी है, जिसे देखकर लगता है उसकी अभी-अभी शादी हुई। वह देखने में तो नाबालिग लगती है। तीन आदमी और एक महिला उसे कमरे में बंद करके रखते हैं। यह सूचना मिलने के बाद लड़की को वहां से मुक्‍त कराया गया। पूछताछ में लड़की ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। नाबालिग ने बताया कि उसकी मां ने जबरन उसकी शादी उस शख्‍स के साथ करा दी, जिसके साथ उसके अवैध रिश्‍ते थे। लड़की की किस्‍मत उस वक्‍त उसका साथ छोड़ दिया था, जब उसके पिता की मृत्‍यु हुई। उसके बाद तो सगी मां ने ऐसा रूप दिखाया, जिसे देखकर हर कोई सहम जाए।

पिता की मृत्‍यु के कुछ महीने बाद ही राजशेखर से बनए थे मां के अवैध रिश्‍ते

पिता की मृत्‍यु के कुछ महीने बाद ही राजशेखर से बनए थे मां के अवैध रिश्‍ते

नाबालिग लड़की ने अधिकारियों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह माता-पिता के साथ नीलनकराई में रहती थी। वह बहुत छोटी थी, तभी उसके पिता की मृत्‍यु हो गई। पिता के मरने के कुछ महीने बाद ही उसकी मां का राजशेखर नाम के व्‍यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गया।

राजशेखर ने दिया पैसे का लालच, कहा- बेटी से शादी के बाद मां से भी रखेगा संबंध

राजशेखर ने दिया पैसे का लालच, कहा- बेटी से शादी के बाद मां से भी रखेगा संबंध

लड़की ने बताया कि राजशेखर ने उसकी मां से कहा कि वह उसकी बेटी के साथ शादी करना चाहता है। राजशेखर ने लड़की की मां से कहा कि वह उसकी आर्थिक मदद करता रहेगा और बेटी से शादी के बाद भी मां से भी संबंध बनाता रहेगा। राजशेखर की बात सुनकर लड़की की मां ने हां कह दी। इसके बाद मां ने नाबालिग बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

शादी से इनकार किया तो लड़की को किडनैप कर जबरन कराई शादी

शादी से इनकार किया तो लड़की को किडनैप कर जबरन कराई शादी

लालच में आकर मां ने बेटी का सौदा तो कर ही दिया था, लेकिन लड़की ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया। इनकार करने के बाद एक दिन जब लड़की ट्यूशन क्‍लास जा रही थी, तभी तीन लोग आए और उसे कार में जबरन धक्‍का देकर कहीं ले गए। इसके बाद लड़की को तीन दिनों तक एक गांव में कैद करके रखा गया और बाद में राजशेखर के साथ उसकी जबरन शादी करा दी गई। शादी के वक्‍त उसकी मां भी मौजूद रही। शादी के बाद लड़की का लगातार 20 दिनों तक रेप होता रहा।

मां और उसके बॉयफ्रेंड को खोज रही पुलिस

मां और उसके बॉयफ्रेंड को खोज रही पुलिस

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर उसकी मां और मां के बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की ने कांचीपुरम चाइल्ड लाइन वेलफेयर कमिटी के सदस्यों के सामने बयान दर्ज कराया है। अब उसे शेल्‍टर होम में भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने लड़की की मां और राजशेखर को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+