झारखंड: जिस जिले को सरकार ने घोषित किया था ODF वहीं शौच करने बाहर गई लड़की को कुत्तों ने नोचा, मौत
रांची। झारखंड स्थित कोडरमा एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोच कर मार डाला जब वो शौच के लिए अपने ही घर के बाहर गई थी। मामला मरकाछो थानान्तर्गत एक गांव का है। कोडरमा, झारखंड के उन 5 जिलों में शामिल है जिन्हें खुले से शौच मुक्त (ODF) का दर्जा मिला हुआ है। पुलिस के अनुसार उन्हें लड़की के बारे में जानकारी मिल जिसकी पहचान मधु कुमारी पुत्री उमेश सिंह के तौर पर हुई है। लड़की पर रविवार (7 जनवरी) की सुबह कुत्तों ने हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। थाने के प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि हमें यह जानकारी मिली थी कि लड़की शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसे कुत्तों ने घेर लिया। कुछ बच्चों ने कई बार कोशिश की कि वो कुत्तों को खुद से दूर कर सके लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने लड़की के परिवार को बताया।

कुत्तों को भगाया लेकिन ...
उन्होंने भी कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अरुण ने कहा कि मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हम इस मामले को एक दुर्घटना की तरह मान रहे हैं। पूरी घटना पर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ज्ञानमणि एक्का ने कहा कि एक प्राथमिक जांच शुरू की गई कि क्यों नहीं परिजनों ने घर में शौचालय बनवाया था।

परिवार शौचालय के लिए सूचीबद्ध नहीं था
अधिकारी ने कहा कि हमारी शुरूआती जांच में यह समाने आया है कि साल 2011 के बेसलाइन सर्वे में उनके परिवार का नाम सूचीबद्ध नहीं था जिसके आधार पर शौचालय बनवाए जाने थे। इसकी वजह यह भी हो सकती है कि परिवार के पास पक्का मकान था और सर्वे में सिर्फ कच्चा मकान वाले को शामिल किया जाना था। जहां तक बेसलाइन सर्वे की बात है हम अपना टार्गेट पूरा कर चुके हैं।

उनके घर में शौचालय नहीं
एक्का ने कहा कि पीड़ित के दादा, जो सरकारी नौकर थे, को एक पक्का घर मिला था। उनकी पत्नी को अभी भी पेंशन मिलती है। भाइयों के बीच बंटवारे के बाद घर छोटी इकाइयों में विभाजित हो गया है जबकि बोकारो में परिवार का एक और घर है, यह सच है कि उनके घर में शौचालय नहीं मिला था। मृतक के पिता उमेश सिंह कथित तौर पर कोडरमा शहर में एक मजदूर के तौर पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications