दिल्ली: एम्स के स्टोर रूम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, 28 जून। दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ञफ मेडिकल साइंस (एम्स) में आज सुबह आग लगने की खबर सामने आई हैं। इस बाबत दिल्ली के फायर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। फायर विभाग की ओर से कहा गया है कि यह आग एम्स के स्टोर रूम में सुबह 5 बजे लगी थी। हालांकि यह आग बड़ी नहीं थी, जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
Recommended Video

डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि एम्स अस्पताल के कैजुएलिटी इलाके के पास स्पार्किंग होने की वजह से धुँआ उठने लगा। सभी मरीजों को प्रभावित इलाके से हटा लिया गया है। मौके पर 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को काबू पा लिया गया, हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी में भी जो मरीज भर्ती थे उन्हें शिफ्ट किया गया। साथ ही गंभीर मरीजों को सफदरगंज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले 17 जून को एम्स की नौंवी मंजिल पर भी आग लग गई थी। यह आग एम्स के कन्वर्जेंस बिल्डिंग में लगी थी, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications