लॉकडाउन: कोरोना संकट के बीच टली NEET, JEE की परीक्षा, नई तारीख का ऐलान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देशभर को 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल-कॉलेज, दफ्तर, फैक्ट्री,रेलवे, बस, विमान सेवा सब बंद है। ऐसे में मानव संसाधन मंत्रालय ने नीक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के चलते देशभर में होने वाली नीट और JEE की परीक्षाओ को तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

मानव संशाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि माता-पिता और छात्रों को असुविधा से बचने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में परीक्षा को टाल दिया गया है। परीक्षा को मई के आखिरी हफ्ते तक के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने लिखा कि मैंने मई के अंतिम सप्ताह तक NEET (UG) 2020 और JEE (मेन) परीक्षा स्थगित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को निर्देश दिया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि NEET 2020 की परीक्षा 3 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसे आगे बढ़ा दया ग या है। अब इसे मई के अंतिम सप्ताह में स्थगित किया गया है। वहीं जेईई मेन परीक्षा मई में आयोजित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications