हनुमान जयंती को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को दिए ये निर्देश
6 अप्रैल को पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए सभी राज्यों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है।

देश के कई राज्यों में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा और बवाल के बाद अब गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती पर बड़ा कदम उठाते हुए एडवाइजरी जारी की है। ऐसे घटना दोबारा ना हो इसके लिए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बंगाल, बिहार सहित कई राज्यो में हुई हिंसा
रामनवमी के दिन 30 मार्च को पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली। बंगाल और बिहार में स्थिति ज्यादा तनावपूर्ण बनी हुई है। हिंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने हनुमान जयंती की तैयारियों पर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।
सभी राज्यों को परामर्श जारी
गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में राज्य सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही बताया कि हर ऐसी चीज पर नजर रखें, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका हो।
Recommended Video
6 अप्रैल को हनुमान जयंती
गृह मंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। इस साल हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसे में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है। बता दें कि राम नवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल और बिहार में सबसे ज्यादा हिंसा देखने को मिली थी, जिसका तनाव अभी तक जारी है।












Click it and Unblock the Notifications