गृह मंत्रालय ने अल-उमर-मुजाहिदीन के मुख्य कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर को आतंकवादी घोषित किया

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: गृह मंत्रालय ने अलउमर-मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया है। जरगर 1999 के इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक में रिहा किए गए आतंकवादियों में से एक था।

Ministry of Home Affairs has designated Mushtaq Ahmed Zargar as a terrorist

IC-814 हाईजैकिंग की कहानी

इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 को 24 दिसंबर 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से हाईजैक कर लिया गया था। इस विमान को काठमांडू से दिल्ली जाना था, लेकिन अपहरणकर्ता इसे कंधार, अफगानिस्तान ले गए। उस वक्त अफगानिस्तान में तालिबान का राज था। कंधार में प्लेन लैंड होने से पहले अमृतसर, लाहौर और दुबई भी पहुंचा था।

जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या

आईसी-814 की हाईजैकिंग में शामिल जहूर मिस्त्री उर्फ ​​जाहिद अखुंद की पिछले महीने पाकिस्तान के कराची में हत्या हो गई। जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद दिसंबर 1999 में कंधार विमान अपहरण के पांच अपहरणकर्ताओं में से एक था। मिस्त्री कई सालों से फर्जी पहचान के तहत कराची में रह रहा था। वह कराची के अख्तर कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+