नए पासपोर्ट पर 'कमल' के निशान को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

Recommended Video

    Parliament में उठा Passport पर lotus sign का मुद्दा, सरकार को देनी पड़ी सफाई। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय पासपोर्ट पर कथित तौर पर कमल की तस्वीर छपी होने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। पासपोर्ट में कमल के चिह्न का इस्तेमाल करने को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को संसद में घेरा है। अब इस मामले पर विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, सिक्यॉरिटी फीचर को मजबूत करने के लिए किया गया है। आने वाले समय में पासपोर्ट पर अन्य चिंह भी अंकित किए जाएंगे।

     Ministry of External Affairs says Lotus on passports as part of security features

    कांग्रेस सांसद एम के राघवन ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान केरल के कोझिकोड में कमल प्रिंट वाले पासपोर्ट बांटे जाने का मुद्दा उठाया था। राघवन ने आरोप लगाया था कि यह सरकारी संस्थानों का भगवाकरण करने की कोशिश है, क्योंकि 'कमल' भाजपा का चुनाव चिह्न है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'यह प्रतीक हमारा राष्ट्रीय फूल है और फर्जी पासपोर्ट को पहचानने के लिए सिक्यॉरिटी फीचर मजबूत करने का एक कदम है।

    उन्होंने कहा कि सिक्यॉरिटी फीचर अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के दिशानिर्देश पर पेश किया गया है। रवीश कुमार ने कहा, 'कमल के अलावा बारी-बारी से देश के अन्य चिह्नों का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी यह कमल है और अगले महीने कुछ और होगा। ये प्रतीक चिह्न भारत से जुड़े हैं जैसे कि राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पशु।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+