लखनऊ में कश्मीरी युवक की पिटाई के बाद गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क किनारे ड्राई फ्रूट्स बेच रहे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस मामले में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वो जम्मू-कश्मीर के रहने वाले लोगों की अपने यहां सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करें। इसके साथ ही गृहमंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो से कहा कि कश्मीर से संबंधित लोगों की सुरक्षा की मौजूदा व्यवस्था को भी मजबूत करें।

गृह मंत्रालय ने 16 फरवरी को भी इससे पहले एक एडवाइजरी जारी की थी। ये एडवाइजरी देश भर में कश्मीर के रहने वाले छात्रों और लोगों के साथ मारपीट की खबरें आने के बाद जारी की गई थी। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस से कहा था कि वो ऐसे मामलों में कानून के हिसाब से शख्त कार्रवाई करें। नई एडवाइजरी में इसका भी रेंफरेंस दिया गया है।
गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ये घटना यूपी की राजधानी लखनऊ के क हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज पुल की थी। कश्मीर के रलोगा निवासी अफजल नाइक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह वजीरगंज के गोलागंज इलाके में रहकर सड़कों पर ड्राई फ्रूट्स बेचता है। रोज की तरह बुधवार की शाम अफजल अपने दो साथियों के साथ डालीगंज पुल पर ड्राई फ्रूट्स बेच रहे थे। इसी बीच कार सवार तीन से चार लोग वहां पहुंचे और उन लोगों की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने वाले लोगों ने भगवा रंग के गमछे व कुर्ते पहन रखे थे। उन लोगों ने अफजल व उसके दोनों साथियों पर संदिग्ध होने का आरोप लगाते हुए हाथापाई शुरू की थी। इस बीच स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों कश्मीरी युवक को हमलावरों को चंगुल से बचाया












Click it and Unblock the Notifications