अरविंद केजरीवाल के मंत्री पकड़े गये नोटों की माला के साथ
नई दिल्ली। स्वच्छ राजनीति और आम आदमी के हितों के नाम पर दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयी आम आदमी पार्टी के एक दूसरा ही चेहरा सामने आया है। आम आदमी पार्टी के विधायक संदीप कुमार के लिए नोटों की माला बनायी जाने लगी है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी में महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार के लिए 500 रुपए के नोटों की माला बनायी गयी। यही नहीं जब इस माला के साथ संदीप कुमार को देखा गया तो उन्होंने हाथ से अपना मुंह ढक लिया।

संदीप कुमार अल्पसंख्यक वर्ग यानि एससी, एसटी वर्ग से आते हैं। संदीप कुमार सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। आम आदमी पार्टी का दावा है कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार या एक किसी भी तरह की उस राजनीति को बढ़ावा नहीं देगी जिससे उसका आम आमदी से नाता टूटे। लेकिन जिस तरह से संदीप कुमार के लिए नोटों की माला बनायी गयी वह पार्टी के दावों की पोल खोलती है।












Click it and Unblock the Notifications