वक्फ संशोधन विधेयक में JPC के लिए रिजिजू ने दिए ये 21 नाम, जानें ओवैसी समेत लिस्ट में कौन-कौन?
लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) के लिए 21 लोकसभा सांसदों के नाम प्रस्तावित किए। साथ ही राज्यसभा से जेपीसी में नियुक्त किए जाने वाले 10 सदस्यों के नामों की सिफारिश करने को कहा।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा के 21 सांसदों का प्रस्ताव रखा, जो जेपीसी के सदस्य होंगे। वक्फ (संशोधन) विधेयक, जिसमें वक्फ अधिनियम में बड़े बदलाव की बात कही गई है, को विभिन्न दलों और मुस्लिम संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। आइए जानें 21 लोकसभा सांसदों के नामों की लिस्ट में कौन-कौन?

जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, संजय जयसवाल, दिलीप सैकिया, अभिजीत गंगोपाध्याय, डीके अरुणा, गौरव गोगोई, इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, कल्याण बनर्जी, ए राजा, लावु श्री कृष्ण देवरायलु, दिलेश्वर कामैत, अरविंद सावंत, सुरेश गोपीनाथ, नरेश गणपत म्हस्के, अरुण भारती और असदुद्दीन ओवैसी शामिल किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications