GOOD NEWS: पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देगी सरकार

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को बल देने के लिए जल्द ही पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे सकती हैं। सरकार पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिए संसद के आगामी बजट सत्र में संशोधनों पर जोर देगी।

panchayat

माना जा रहा है कि इस बार बजट में सरकार इस आरक्षण को लेकर ऐलान कर सकती है। आरक्षण के साथ-साथ सरकार महिला उम्मीदवारों के लिए वार्ड में उनके कार्यकाल को एक से बढ़ाकर दो करने पर विचार कर रही है। नेशनल वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार 23 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में संशोधनों पर जोर दे सकती है।

आपको बता दें कि इस वक्त पंचायत चुनावों में वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए पांच साल के लिए आरक्षित होते हैं। वहीं
अभी पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने पर जोर दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+