'दो कौड़ी का आदमी है राकेश टिकैत, जमानत जब्‍त हो चुकी है', केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का वीडियो वायरल

'दो कौड़ी का आदमी है राकेश टिकैत, जमानत जब्‍त हो चुकी है', केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का वीडियो वायरल

लखनऊ, 23 अगस्त: केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्र टेनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसान नेता राकेश टिकैत को 'दो कौड़ी का आदमी' कहते हुए नजर आ रहे हैं। अजय मिश्र टेनी कहते हैं कि वो 'दो कौड़ी का आदमी' को जवाब देना जरूरी नहीं समझते हैं। अजय मिश्र टेनी वीडियो में कहते हैं, ''चाहे कितने भी राकेश टिकैत आए, क्योंकि मैं राकेश टिकैत को अच्छी तरह से जानता हूं, वह दौ कौड़ी का आदमी है। इसका आप लोगों ने देखा है कि उसने दो बार चुनाव लड़ा, दोनों बार जमानत जब्‍त हो गई। इस तरह का अगर शख्स किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता है।''

Recommended Video

    Ajay Mishra Teni ने क्यों कहा Rakesh Tikait को 'दो कौड़ी का आदमी' ? | वनइंडिया हिंदी |*News
    'मैं टिकैत जैसे लोगों को जवाब भी नहीं देता हूं...'

    'मैं टिकैत जैसे लोगों को जवाब भी नहीं देता हूं...'

    अजय मिश्र टेनी आगे बोलते हैं, ''मैं तो ऐसे लोगों को कभी जवाब भी नहीं देता हूं। इस तरह के लोगों को जवाब देने का कोई औचित्य नहीं है। लेकिन आप लोगों का इसी से राजनीति चलती है, इसी से रोजी-रोटी चलती है तो, वो अपना चलाएं। समय आने पर जवाब दिया जाएगा। मैं बस इतना दावा कर सकता हूं कि मैं अपने जीवन में कभी कोई गलत काम नहीं किया है।"

    'हाथी अपने रास्ते पर चलता रहता है, कुत्ते भौंकते रहते हैं...'

    'हाथी अपने रास्ते पर चलता रहता है, कुत्ते भौंकते रहते हैं...'

    राकेश टिकैत ने यह बयान उत्तर प्रदेश में अपने गृह क्षेत्र लखीमपुर खीरी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। अजय मिश्र टेनी ने आगे कहा, "मीडिया, तथाकथित किसान, गैर-राष्ट्रवादी राजनीतिक दल या कनाडा या पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी, मैंने कभी नहीं सोचा होगा कि आप मुझे उनके साथ-साथ इतना लोकप्रिय बना देंगे। यह आपकी ताकत है। आपकी वजह से ये लोग मुझे नहीं हरा सकते हैं। हाथी अपने रास्ते पर चलता रहता है, कुत्ते भौंकते रहते हैं।''

    'आपके समर्थन से मुझे पूरा भरोसा है...'

    'आपके समर्थन से मुझे पूरा भरोसा है...'

    अजय मिश्र टेनी आगे कहते हैं, ''मान लीजिए मैं एक कार में लखनऊ जा रहा हूं और यह अच्छी गति से जा रहा है। कुत्ते भौंकते हैं। वे सड़क के किनारे भौंकते हैं या कार का पीछा करते हैं। यह उनका स्वभाव है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। हमारा यह स्वभाव नहीं है। चीजें खुद-ब-खुद सामने आ जाएंगी और मैं सभी को जवाब दूंगा। आपके समर्थन से मुझे पूरा भरोसा है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+