24 घंटे के अंदर कुलगाम में एक और बैंक लुटा, 65,000 कैश लेकर आतंकी फरार
24 घंटे के अंदर आतंकियों कुलगाम में एक और बैंक लूट। कुलगाम के इलाकाई देहाती बैंक से 65,000 रुपए लेकर आतंकवादी फरार। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की।
श्रीनगर। साउथ कश्मीर के कुलगाम में 24 घंटे के अंदर दूसरा बैंक लूट लिया गया है। मंगलवार को यहां पर एक बंदूकधारी ने कादर इलाके में मौजूद इलाकाई देहाती बैंक को लूट लिया और वह करीब 65,000 रुपए कैश के साथ फरार हो गया है।

जारी है आतंकियों की तलाश
सोमवार को आतंकियों ने कुलगाम में ही जम्मू कश्मीर बैंक को लूट लिया था। इस घटना के ठीक बाद एक और बैंक लूटने की घटना ने सुरक्षाबलों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को जो घटना हुई उसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और बंदूकधारी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इस बैंक की लूट में आतंकवादियों का हाथ और उनके पूरे एक गैंग की तलाश जारी है। सोमवार को बैंक लूटने की जो घटना हुई थी उसमें पांच पुलिकर्मियों समेत बैंक के दो कर्मियों की भी मौत हो गई थी। इस हमले से पहले पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंकने के बाद हमलावर फरार हो गए। दो अप्रैल को पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में एक पुलिस वाले की मौत हो गई थी जबकि 14 अन्य घायल हो गए थे।
आतंकियों ने लूटे हथियार भी
सोमवार को आतंकी वैन में मौजूद कैश के साथ-साथ पांच एसएलआर राइफल भी लूट ले गए है। बीते कुछ दिनों में आतंकी हथियारों को लूटने के लिए लगातार ऐसे हमले हो रहे हैं।यह घटना सोमवार को ठीक उस समय हुई है जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना के दो जवानों का शव क्षत-विक्षत करने की खबर आई है। पाक ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की। इस फायरिंग में एक जेसीओ समेत एक और जवान की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications