मिजोरम में उग्रवादियों ने किया 3 लोगों का अपहरण

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एनएलएफटी के उग्रवादियों ने दिल्ली स्थित दूरसंचार कंपनी के अधिकारी दीप मंडल, उनका वाहन चला रहे मामित जिले के निवासी संगिलांथांगा और एक अन्य वाहन के चालक का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बल फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्हें बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
उग्रवादियों द्वारा किसी तरह की फिरौती की मांग अब तक नहीं की गई है, जो संभवत: उन्हें बंधक बना कर बांग्लादेश ले गए हैं। मुख्यमंत्री माणिक सरकार के मुताबिक, बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्से में एनएलएफटी के 18 शिविर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications