कांग्रेस MLA उस्मान का दावा: 1993 ब्लास्ट के मास्टर माइंड टाइगर मेमन से कई बार मिला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जिस मुल्क की पुलिस दिन-रात एक कर ढूंढ रही है उस आतंकवादी से कांग्रेस एक विधायक कई बार मिल चुके हैं। जी हां जम्मू कश्मीर के कांग्रेस विधायक उस्मान मजीद ने दावा किया है कि वो पीओके में कई बार टाइगर मेमन से मिल चुके हैं।

इतना ही नहीं उस्मान ने यह भी दावा किया है कि टाइगर ने इस बात को माना था कि मुंबई दंगे का बदला लेने के लिए उसने 1993 में ब्लास्ट करवाए थे। उस्मान और टाइगर की मुलाकात की बात मुंबई ब्लास्ट के ठीक बाद की है। खुद उस्मान ने इस बात को माना है कि 1993 में दो या तीन बार और 1994 में एक बार वो टाइगर मेमन से मिले थे।
उस्मान ने माना कि उस वक्त वो खुद आतंकवाद की राह पर थे लेकिन बाद में उन्होंने बंदूक का रास्ता छोड़ दिया और राजनीति में आ गये। उस्मान ले याकूब मेमन से मिलने से इंकार किया है। एक चैनल से बातचीत में उस्मान ने बताया कि 'मैंने याकूब को कभी देखा नहीं, मैं तो बस टाइगर को जानता हूं और कई बार मिला हूं'।
उस्मान ने बताया कि टाइगर मेमन ने आईएसआई के डर से पाकिस्तान छोड़ दिया और अपने भाई के आत्मसमर्पण से निराश होकर दुबई चला गया। टाइगर मेमन को डर था कि उसके भाई (याकूब) के भारतीय एजेंसियों के सामने सरेंडर करने के बाद आईएसआई उसे मार देगा। इसी डर की वजह से वह पाकिस्तान से दुबई चला गया। लेकिन, आईएसआई उसे फिर से पाकिस्तान वापस ले आया। उल्लेखनीय है कि उस्मान ने यह बात याकूब मेमन की फांसी के तुरंत बाद कही है।












Click it and Unblock the Notifications