'क्या कम उम्र का लाइफ पार्टनर होने पर धोखा नहीं देता शख्स'? एक्टर मिलिंद ने दिया शानदार जवाब
Bollywood Hindi News: उम्र ज्यादा होने के बाद भी अपनी फिटनेस के लिए फेमस बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने 2018 में दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पत्नी अंकिता कोंवर उनसे 26 साल छोटी हैं, जिस वजह से मिलिंद की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रहती है। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिस पर जमकर बवाल भी हुआ। अब उनका एक इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें मिलिंद ने रिश्ते और उसमें धोखे की अहमियत को बताया है।

क्या था सवाल?
मिलिंद (Milind Soman) से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या अगर किसी शख्स की जीवनसाथी ज्यादा छोटी उम्र की हो, तो लॉयल रहने के चांसेज ज्यादा होते हैं। इस पर मिलिंद ने कहा कि कोई भी इंसान तब ही धोखा देता है, जब उसे इमोशनल सपोर्ट ना मिले। दूसरा धोखा इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके लिए वो रिश्ता क्या मायने रखता है। किसी भी रिलेशनशिप का मतलब सिर्फ सेक्स नहीं होता।

पार्टनर के बीच नजदीकी जरूरी
मिलिंद के मुताबिक हर शख्स की जिंदगी में रिलेशनशिप की अहमियत ज्यादा होती है। दोनों पार्टनर के बीच नजदीकी जरूरी है। इसके अलावा दोनों को हर बात शेयर करनी चाहिए, ये भी एक अहम पहलू है। उन्होंने कहा कि अगर ये सब आपके रिलेशनशिप में नहीं है, तो समझ लीजिए की आप गलत रिश्ते में हैं। मिलिंद के इस इंटरव्यू ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस पर उनकी पत्नी अंकिता ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुझे नहीं पता की सवाल क्या था, लेकिन उसका जवाब एकदम लॉजिकल है।

पत्नी ने खीचीं थी न्यूड फोटो
मिलिंद की फिटनेस के लाखों दिवाने हैं। पीएम मोदी ने भी एक कार्यक्रम में उनकी तारीफ की थी। हाल ही में मिलिंद ने गोवा के बीच पर एक न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस फोटो को उनकी पत्नी अंकिता ने ही खींचा था। इसके बाद गोवा पुलिस ने मिलिंद के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया। हालांकि बाद में सफाई देते हुए मिलिंद ने कहा कि न्यूड इंसान होता क्या है? हम सबको भगवान ने ऐसा ही बनाया है।
-
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications