फिर भूंकप से कांपा हिमाचल प्रदेश का चंबा, घरों से निकले लो
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में दोपहर 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल के चंबा जिले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भले ही भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन डरे हुए लोग घर से बाहर निकल गए।

इस भूकंप में अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र चंबा था। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोनों ही भूकंप का केंद्र चंबा जिला था।












Click it and Unblock the Notifications