राजस्थान के बाड़मेर में क्रैश हुआ मिग 21, पायलट सुरक्षित
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान एयरफोर्स स्टेशन के पास क्रैश हो गया। हालांकि विमान के पायलट हादसे में खुद को बचाने में कामयाब रहे।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह आबादी से दूर खेतों में हुआ। अधिकारियों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई।
विमान क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले में कोर्ट की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राजस्थान के जोधपुर में MIG-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications