भारत में ठप हुई माइक्रोसॉफ्ट टीम्स की सर्विस, सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी
माइक्रोसॉफ्ट टीम की सर्विसेज बुधवार को भारत में ठप हो गई। जिसके चलते हजारों की संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए।

Microsoft टीम सर्विस बुधवार को भारत में डाउन हो गई। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मामले को लेकर Microsoft ने बुधवार को कहा कि उसने एक 'संभावित नेटवर्किंग समस्या' की पहचान की है। क्योंकि इसने भारत में हजारों उपयोगकर्ताओं के लिए टीम्स, कंपनी के व्यापार संचार मंच, टीम्स को छोड़ने वाले एक आउटेज की जांच की है। आउटेज ने यूएस टेक दिग्गज की ईमेल सेवा आउटलुक को भी प्रभावित किया है। Microsoft ने एक ट्वीट में कहा, "हमने एक संभावित नेटवर्किंग समस्या की पहचान की है और अगले समस्या निवारण चरणों को निर्धारित करने के लिए टेलीमेट्री की समीक्षा कर रहे हैं।"
डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक, जो कि इस तरह के आउटेज को ट्रैक करता है। डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम ने बताया कि 3,700 से अधिक ऐसी घटनाएं हुईं, जिनमें यूजर्स ने टीम्स के साथ समस्याओं की शिकायत की। वहीं, इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि Microsoft team डाउन है। इसलिए अब मैं दूसरा का कर रहा हूं।
Recommended Video

एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ मेरे लिए है या फिर माइक्रोसॉफ्ट टीम के लिए भी है। रोशनी नामक यूजर ने लिखा कि माइक्रोशॉफ्ट टीम और आउटलूक डाउन है? छुट्टियां शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले जुलाई में भी माइक्रोशॉफ्ट सर्विस में समस्या आ गई थी। जिसके चलते वैश्विक स्तर पर हजारों की संख्या में यूजर प्रभावित हुए थे।
कई यूजर्स ने दावा किया कि उनको इस दौरान कॉल ड्रॉप जैसी स्थितियों का भी सामना करना पड़ा। वहीं कुछ को ऑडियो या दूसरी फंक्शनिंग की दिक्कतें आईं। ट्विटर पर ट्विटराटी ने मौका हाथ से न जाने देते हुए इसपर खूब मीम भी बरसाए।
आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट में अभी पिछले छंटनी हुई है। ट्विटर पर यूजर्स ने यह खासतौर पर कहा कि यह समस्या तब आई है, जब कंपनी ने अभी पिछले हफ्ते अपने वर्कफोर्स में 5% की कटौती की।
ये भी पढ़ें- बिलावल भुट्टो और पाकिस्तानी चीफ जस्टिस को भारत आने का न्योता, PAK मीडिया का बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications