Microsoft outage: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, दुनियाभर में एयरलाइंस से लेकर बैंक, कंप्यूटर तक की सर्विस बाधित
Microsoft outage: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप हो गया है। दुनियाभर में एयरलाइंस के सर्वर में खराबी देखी जा रही है। भारत समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। विमान सेवाओं के अलावा दुनियाभर में बैंक से लेकर कंप्यूटर और लैपटॉप की सर्विसेस भी बाधित हुई है।
कंपनी के फोर्म पर पिन मैसेज के मुताबिक, ज्यादातर विंडोज यूजर को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर नजर आ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट में ये तकनीकी गड़बड़ी शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे के आसपास से देखी जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह मध्य अमेरिकी क्षेत्र में अपनी क्लाउड सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जांच कर रहा है, जिसकी वजह से दुनिया भर में सर्विस बाधित हुई हैं।

Microsoft server crashes: भारत में इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट सिस्टम प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से भारत समेत दुनिया भर में उड़ानें रद्द और देरी हुईं। इस दिक्कत की वजह से कई एयरलाइनों पर असर पड़ा है। कई फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करके उतारना पड़ा है। भारत में दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बाधित हुई है।
दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो (IndiGo), अकासा (Akasa) और स्पाइसजेट (SpiceJet check-in) की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अकासा एयरलाइंस ने कहा है कि उनकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा, "हमारे सर्विस प्रोवाइडर के साथ बुनियादी ढांचे के मुद्दों के कारण, बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग मैनेजमेंट सर्विस सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी।"
स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, "हम वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट प्रदान करने में एक तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इस समस्या को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। हमें हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद है और समस्या के हल होने के बाद हम आपको अपडेट करेंगे। आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।"
Microsoft Windows users: कई कंपनियों में कंप्यूटर और लैपटॉप ठप हो गए हैं
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप हो जाने के बाद विंडोज 10 के यूजर वैश्विक स्तर पर नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना कर रहे हैं। इसके कारण कंप्यूटर और लैपटॉपरिकवरी स्क्रीन पर अटक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी स्क्रीन की तस्वीरें साझा कीं, जो रिकवरी पेज पर अटकी हुई थीं, जिसमें संदेश लिखा था, "ऐसा लगता है कि विंडोज सही तरीके से लोड नहीं हुआ। अगर आप रीस्टार्ट करना चाहते हैं और फिर से ट्राई कीजिए।''












Click it and Unblock the Notifications