आंध्र प्रदेश के सीईओ नाडेला से सीएम नायडू की एक रिक्वेस्ट
हैदराबाद। फेसबुक और गूगल के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला भारत में हैं। सत्या नाडेला दूसरी बार भारत आए हैं और उन्होंने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्मंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।

नाश्ते पर सीएम से हुई सीईओ की मुलाकात में सीएम नायडू ने नाडेला से एक रिक्वेस्ट की है। माइक्रोसॉफ्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ शिक्षा, नागरिक सेवाओं और कृषि के क्षेत्र में साझेदारी के लिए एक प्रस्ताव पर सहमति जताई है।
इस प्रस्ताव के साथ ही नायडू ने नाडेला से कहा है कि वह आंध्र प्रदेश में भी एक शॉप खोलें। दोनों के बीच मुलाकात एक घंटे तक चली।
हैदराबाद में पहले से ही माइक्रोसॉफ्ट का एक कैंपस है और अब माइक्रोसॉफ्ट एक बिफ्यूरिकेशन प्लान के तहत यहां पर आगे बढ़ने की तैयारी कर चुकी है। आपको बता दें कि नाडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उनका परिवार आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से आता है।
माइक्रोसॉफ्ट के प्लान में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों को ही बराबर जगह दी गई है। नाडेला आंध्र प्रदेश के स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर्स के साथ भी बातचीत करेंगे। तेलंगाना के आईटी सेक्रेटरी जयेश रंजन ने इस बात की जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications