MI vs CSK: चेन्नई की टीम को मैदान पर देख इमोशनल हुए सुरेश रैना, लिखा- भावुक मैसेज

Suresh Raina

नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के बीच दुनिया की सबसे मशहूल टी20 लीग आईपीएल का आगाज हो चुका है और शनिवार को इस लीग के पहले महामुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे का सामना करने उतरी। चेन्नई की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बीच सीएसके टीम के उपकप्तान रह चुके सुरेश रैना ने टीम को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

उल्लेखनीय है कि सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस साल आईपीएल के सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में एक क्रिकेट अकादमी की शुरुआत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं टीम के साथ मैदान पर नहीं हूं।

और पढ़ें: CSK vs MI: टॉस के दौरान धोनी ने सोशल डिस्टेंसिंग पर लिये मजे, पूछा- क्या स्लिप लगा सकते हैं

उन्होंने लिखा,' आईपीएल के आगाज के साथ ही मैं सीएसके की पूरी टीम को सफलता की दुआ करता हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं इस समय टीम के साथ मैदान पर नहीं हूं, लेकिन मेरी शुभकामनायें सभी के साथ हैं। आप सभी के लिये मेरी अच्छी वाइब्स, गो गेट इट।'

गौरतलब है कि सुरेश रैना आईपीएल के 12 में से 10 सीजन तक सीएसके के लिये खेले हैं और 2 सीजन जब टीम पर बैन लगा था तो उस दौरान गुजरात लायन्स के लिये बल्लेबाजी की। आपको बता दें कि सुरेश रैना इस सीजन का हिस्सा बनने सीएसके की टीम के साथ यूएई पहुंचे थे लेकिन निजी कारणों के चलते वह अचानक वहां से लौट आये और सीजन से नाम वापस ले लिया।

और पढ़ें: IPL 2020: लाइव मैच में बज रही नकली तालियां, फैन वॉल पर दर्शक, जानें आप कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा

आपको बता दें कि पिछले साल दोनों टीमों का आमना सामना सीजन के फाइनल मुकाबले में हुआ था जहां पर सीएसके की टीम को 1 रन स हार का सामना करना पड़ा था और मुंबई की टीम ने अपना चौथा खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+