व्हॉट्सएप के फर्जी मैसेज पर सख्त हुआ गृह मंत्रालय, राज्यों से कहा- अफवाहों को फैलने से रोकें
नई दिल्ली: व्हाट्सऐप पर लगातार फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर सरकार ने चेतावनी देते हुए व्हाट्सऐप से फेक मैसेज को चेक करने को कहा था, साथ इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा था। हाल में हुई भीड़ द्वारा की गई हत्याओं को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया था। वहीं, अब इस मामले में सरकार ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित सरकारों को भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों को रोंकें जिनमें व्हाट्सऐप के जरिए अफवाह फैलाई जा रही है।

व्हाट्सऐप और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहे मैसेज के कारण पिछले दो हफ्तों में लगभग 27 लोगों की जान गई है। ये हत्याएं 11 राज्यों में हुई हैं। इसको लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित सरकारों को निर्देश जारी किया है और कहा है कि ऐसे मामलों को रोंकें जिनमें व्हाट्सऐप के जरिए अफवाह फैलाई जा रही है।
सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इस प्रकार की अफवाहों पर नजर रखें जिनमें बच्चा चोरी का मैसेज तेजी से वायरल किया जा रहा है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्कता बरतते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित करने को भी कहा गया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि किडनैपिंग के ऐसे मामलों की अच्छी तरह से जांच की जाए।
बता दें कि व्हाट्सएप और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहे फेक मैसेज के कारण पिछले दो हफ्तों में लगभग 27 लोगों की जान जा चुकी है। ये हत्याएं अलग-अलग राज्यों में हुई हैं। दरअसल, बच्चा चोरी का एक मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मैसेज को सच समझकर भीड़ ने बेगुनाह लोगों की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications