15 अगस्त पर सामान्य रहेगी दिल्ली मेट्रो सेवा, इन स्टेशनों पर रहेगी ये पाबंदी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए डीएमआरसी ने नया प्लान तैयार किया है। बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवा बाकी दिनों की तरह सामान्य रूप से चलेगी। हालांकि समारोह के दौरान कुछ स्टेशनों पर पाबंदियां रहेंगी। जैसे वायलेट लाइन, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ, इन चार स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास की अनुमति नहीं होगी।

Metro Train services will run as usual across entire Delhi on Independence day

वहीं मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान आप मेट्रो स्टेशनों के पार्किंग में अपनी बाइक और कार को पार्किंग नहीं कर पाएंगे। लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए डीएमआरसी ने यात्रियों के लिये विशेष सुविधा का ऐलान भी किया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों की सुविधा के लिए लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इन काउंटर्स पर अलग से स्टाफ भी होगा।

बता दें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी लाल किले को निशाना बना सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बाबत अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लाल किला आतंकियों के निशाने पर हैं। 15 अगस्त को आतंकी बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी अफगानिस्तान के पासपोर्ट पर दिल्ली में दाखिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकी लाल किले के तीन किलोमीटर के दायरे में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकी, सीवर, गड्ढे और अन्य रास्तों का इस्तेमाल कर हमला कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को बड़े आतंकी हमले की साजिश, निशाने पर लाल किला, दिल्ली में हाई अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+