तनुश्री दत्ता से जब वकील ने पूछा बेहूदा सवाल, तो एक्ट्रेस ने यूं सिखाया सबक
नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा भारत में #MeToo कैंपेन शुरू करने वालीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक वकील को खूब खरी-खोटी सुनाई।

मुंबई। नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा भारत में #MeToo कैंपेन शुरू करने वालीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक वकील को खूब खरी-खोटी सुनाई। जब एक कार्यक्रम के दौरान वकील ने तनुश्री से 10 साल बाद चुप्पी तोड़ने और इमरान खान के साथ उनकी फिल्मों को लेकर सवाल उठाए, तो एक्ट्रेस ने बड़ी ही सादगी से वकील को मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी।

वकील ने तनुश्री से पूछा अजीबोगरीब सवाल
आज तक के कार्यक्रम मुंबई मंथन में तनुश्री दत्ता #MeToo के मुद्दे पर बोल रहीं थीं। इसी दौरान उनसे सनातन संस्था के वकील नवीन चौमाल ने सवाल किया कि वो 10 सालों बाद क्यों बोल रही हैं। वकील ने कहा कि क्या ये साजिश नहीं है? '2008 में आप खामोश रहीं और अब 2018 में आप और बाकी महिलाएं मीटू-मीटू बोल रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी मिलिट्री कमांडेंट ने कहा हो 2008 में चुप रहो और फिर अचानक बोलो।' वकील ने कहा कि पहले सब गुमसुम गुड़िया थीं और अब सभी में हिम्मत है।

एक्ट्रेस ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब
वकील ने तनुश्री के फिल्मी करियर पर सवाल उठाते हुए भी कहा कि इमरान हाशमी के साथ गाने में उन्होंने कम कपड़े पहने थे। वकील के आक्रामक सवालों का तनुश्री ने बड़ी ही सादगी से जवाब दिया। तनुश्री ने कहा, 'आपने प्वॉइंट मिस कर दिया है। 2008 में मैंने इंटरव्यू दिया था और तब भी ये मीडिया में एक बड़ा मुद्दा था। सामने आकर बोलने से पहले लोगों को होमवर्क करने की जरूरत है। आपकी आवाज जरूरी है, लेकिन उसे जजमेंट देने के लिए इस्तेमाल न करें।' तनुश्री दत्ता ने आज सोशल मीडिया के महत्व पर भी बात की।

'सोशल मीडिया से महिलाओं को हुआ फायदा'
तनुश्री ने कहा कि सोशल मीडिया ने उन महिलाओं को एक प्लैटफॉर्म दिया है, जिनके पास बोलने की हिम्मत नहीं थी। 'मेरे केस में, 10 साल पहले मैंने जो भी प्लैटफॉर्म उपलब्ध था उसका इस्तेमाल किया। हमें मुद्दों के बारे में संवेदनशील होना चाहिए। आप इंसानों के बारे में बात कर रहे हैं, रोबोट नहीं। हमें सवाल नहीं पूछना चाहिए कि क्यों नहीं और क्यों। आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।' तनुश्री दत्ता ने विंता नंदा पर भी बोलते हुए कहा कि उन्होंने भी 2003 में आवाज उठाई थी, लेकिन उन्हें चुप करा लिया गया। बता दें कि विंता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाया था।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications