Me Too: कैलाश खेर ने महिला सिंगर को किया था मैसेज, 'मुझे तुमसे प्यार करना है'

सोना मोहापात्रा के बाद अब एक और महिला ने जानें-माने सिंगर कैलाश खेर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वर्षा सिंह धनोआ नाम की सिंगर ने एक वीडियो जारी कर कैलाश खेर पर संगीन आरोप लगाए। वर्षा ने बताया कि उनकी कैलाश से मुलाकात सबसे पहले दुबई में हुई थी और वहीं से दोनों में नंबर एक्सचेंज हुए।

Kailash Kher

नई दिल्ली। सोना मोहापात्रा के बाद अब एक और महिला ने जानें-माने सिंगर कैलाश खेर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वर्षा सिंह धनोआ नाम की सिंगर ने एक वीडियो जारी कर कैलाश खेर पर संगीन आरोप लगाए। वर्षा ने बताया कि उनकी कैलाश से मुलाकात सबसे पहले दुबई में हुई थी और वहीं से दोनों में नंबर एक्सचेंज हुए। बता दें कि इससे पहले सिंगर सोना मोहापात्रा और एक पत्रकार ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

एक और सिंगर ने लगाए कैलाश खेर पर आरोप

एक और सिंगर ने लगाए कैलाश खेर पर आरोप

सिंगर वर्षा सिंह धनोआ ने कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए बताया कि खेर ने वर्षा से कहा था कि वो उन्हें प्यार करना चाहते हैं। वर्षा ने वीडियो में कहा कि उनकी कैलाश से सबसे पहले मुलाकात दुबई में हुई था जहां कैलाश ने सबसे पहले उनका नंबर मांगा था। इसके बाद कैलाश ने उन्हें मैसेज करना शुरू किया था और दोनों की मैसेज पर बात होती थी। वर्षा ने बताया कि मुंबई में एक दिन उनके पास कॉल आया और तब कैलाश ने उनसे कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए।

सिंगर तोषी साबरी को लेकर कहा ये

वर्षा ने बताया कि एक दिन कैलाश ने उन्हें फोन कर के कहा कि वो उनसे मिलकर प्यार करना चाहते हैं। वर्षा ने अपने वीडियो में सिंगर तोषी साबरी पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि तोषी ने एक बार उनकी जांघ पर हाथ रखा था और एक रिकॉर्ड स्टूडियो में उनपर हावी होने की भी कोशिश की थी। वर्षा धनोआ ने कहा कि इस घटना के बाद वो इतनी डिप्रेशन में चली गईं कि किसी भी म्यूजिक डायरेक्टर से मिलने से बचने लगीं।

'कैलाश खेर से वापस लिया जाए पद्मश्री'

'कैलाश खेर से वापस लिया जाए पद्मश्री'

वर्षा सिंह धनोआ ने मांग की है कि कैलाश खेर से उन्हें मिला पद्मश्री का सम्मान वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा सम्मान ऐसे व्यक्ति को नहीं मिलना चाहिए। बता दें कि कैलाश खेर को पिछले ही साल अप्रैल में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सिंगर सोना मोहापात्रा ने भी कैलाश खेर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं एक कॉन्सर्ट के बारे में बात करने के लिए कैलाश से एक कैफे में मिली तो उन्होंने बात खत्म होने के बाद उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रखते हुए कहा था कि तुम बेहद खूबसूरत हो।' कैलाश खेर की इस हरकत के बाद सोना तुरंत वहां से चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+