Me Too: जूनियर रिपोर्टर का आरोप, मेरे बॉडी पार्ट्स की शेप पूछता था बॉस
नोएडा। एक प्राइवेट न्यूज चैनल के पूर्व सीनियर न्यूज प्रोड्यूसर के खिलाफ नोएडा पुलिस ने यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। शख्स पर अपनी जूनियर का मानसिक और यौन शोषण का आरोप है। जूनियर रिपोर्टर इस महिला ने नोएडा पुलिस को की शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे दो साल पहले लंबे समय तक परेशान किया। वहीं आरोपी ने आरोपों को गलत बताते हुए महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

मेरे शरीर की शेप पूछता था
महिला का आरोप है कि उसका बॉस उससे उससे उसकी शरीर के पार्ट्स की शेप पूछता था, जिसे वो एक सर्वे का हिस्सा कहता था लेकिन उसके सवाल काफी असहज करने वाले थे। महिला का कहना है कि इतना ही नहीं मानसिक तौर पर भी उसे परेशान किया गया। महिला का कहना है कि उस वक्त वो चुप रही क्योंकि जॉब में नई थी और बोलने से डरती थी लेकिन अब मीटू कैंपेन ने उसे ताकत दी है।

आरोपी ने माफी मांगी
जूनियर रिपोर्टर का कहना है कि आरोपी ने उससे मामले को लेकर माफी भी मांगी है लेकिन उसने मामले में कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी ने भी महिला पर केस किया
वहीं आरोपी पत्रकार ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि महिला और उसका मंगेतर उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसा लेना चाहते हैं इसीलिए ये सब मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। आरोपी ने गाजियाबाद में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications