ME TOO: अब केरल के CPI (M) विधायक पर लगा यौन शोषण का आरोप
नई दिल्ली। तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। कैलाश खेर, विकास बहल, चेतन भगत और रजत कपूर से लेकर 'संस्कारी बाबूजी' आलोकनाथ पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। इस कड़ी में नया नाम सामने आ रहा है मलयालम अभिनेता मुकेश का जो सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के विधायक भी हैं। केरल के विधायक मुकेश पर 19 साल पहले के एक मामले में मुंबई स्थित कास्टिंग डायरेक्टर ने ट्वीट कर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अपने ट्वीट में टेस जोसेफ ने आरोप लगाया है कि जब वह मलयालम टीवी कार्यक्रम 'कोटेश्वरन' (कौन बनेगा करोड़पति का मलयालम संस्करण) को निर्देशित कर रही थीं, मुकेश कुमार होस्ट थे, उन्हें दो बार बुलाया और यहां तक कि मुकेश ने होटल में उनके बगल वाले कमरे को रुकने के लिए बदल लिया था।
जोसेफ ने कहा कि इसके बाद उन्होंने डेरेक ओब्रायन से संपर्क किया जिन्होंने एयर टिकट का इंतजाम कराया और वो उसी रात मुंबई लौट आईं। उन्होंने डेरेक ओब्रायन को धन्यवाद भी दिया। हालांकि इन आरोपों को मुकेश ने खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें याद भी नहीं कि 20 साल पहले क्या हुआ था, आप जो चाहें लिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications