Me Too: यौन शोषण के आरोपी साजिद खान पर बिपाशा ने भी लगाया बड़ा आरोप

बॉलीवुड में कई फिल्मों का सफल निर्माण कर चुके डायरेक्टर साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मॉडल सलोनी चोपड़ा, एक्टर रेचल व्हाइट और एक पत्रकार के साजिद पर संगीन आरोपों के बाद बिपाशा बसु ने भी उनके व्यवहार को लेकर बयान दिया है।

Sajid Khan, Bipasha Basu

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई फिल्मों का सफल निर्माण कर चुके डायरेक्टर साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मॉडल सलोनी चोपड़ा, एक्टर रेचल व्हाइट और एक पत्रकार के साजिद पर संगीन आरोपों के बाद बिपाशा बसु ने भी उनके व्यवहार को लेकर बयान दिया है। 'हमशकल्स' में साजिद के साथ काम करने वालीं बिपाशा ने बताया कि सेट पर उनका बर्ताव काफी खराब रहता था और वो अश्लील जोक्स भी सुनाते रहते थे।

साजिद खान के खिलाफ उतरीं बिपाशा

साजिद खान के खिलाफ उतरीं बिपाशा

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने शुक्रवार को तनुश्री दत्ता की तारीफ करते हुए ट्वीट कर लिखा कि उनकी वजह से आज कई महिलाओं को यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली है। बिपाशा के ट्वीट पर जब एक यूजर ने उनसे साजिद के व्यवहार पर बोलने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सेट पर साजिद का बर्ताव काफी खराब रहता था। बिपाशा ने लिखा, 'मैं खुश हूं कि महिलाएं पुरुषों के उत्पीड़न के खिलाफ बोल रही हैं, लेकिम मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ।'

'सेट पर अश्लील जोक्स बोलते थे साजिद'

'सेट पर अश्लील जोक्स बोलते थे साजिद'

बिपाशा ने आगे कहा, 'महिलाओं के प्रति सेट पर वो उसका नॉर्मल व्यवहार था जो मुझे परेशान करता था। वो सबके सामने अश्लील जोक्स सुनाते थे और लड़कियों से उनका बर्ताव काफी असभ्य होता था।' बिपाशा ने कहा कि साजिद ने उनके साथ कभी कुछ करने की कोशिश नहीं की, वरना वो 2014 में ही खुलकर बता देतीं। बिपाशा बसु ने साजिद खान की फिल्म 'हमशकल्स' में काम किया है। साजिद खान पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद वो अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर के पद से भी हट गए हैं।

भाई साजिद पर ये बोलीं फराह खान

भाई साजिद पर ये बोलीं फराह खान

साजिद पर आरोप लगने के बाद फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी थी। अक्षय ने बयान जारी कर कहा था कि वो यौन शोषण के आरोपियों संग काम नहीं करेंगे और इसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साजिद की बहन और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी ट्वीट कर अपने भाई के व्यवहार पर दुख जाहिर किया था। फराह ने लिखा था, 'ये मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल वक्त है। अगर मेरे भाई ने ऐसा कोई व्‍यवहार किया है तो उसे भुगतना होगा। मैं किसी भी स्‍थिति में ऐसे किसी बर्ताव के लिए बचाव नहीं करूंगी। मैं पूरी तरह उन महिलाओं के साथ खड़ी हूं जो पीड़ित हैं।'

भारत में आखिरकार शुरू हुआ #MeToo

भारत में आखिरकार शुरू हुआ #MeToo

देश में चल रहे #MeToo पर बात करें तो इस कैंपेन ने कई नामी हस्तियों का घिनौना चेहरा लोगों के सामने ला दिया है। केवल फिल्म इंडस्ट्री से ही कई लोगों का नाम यौन शोषण के मामलों में सामने आया है। इसमें आलोक नाथ, विकास बहल, अभिजीत भट्टाचार्य, रोनित रॉय, साजिद खान, सुभाष घई, कैलाश खेर, रजत कपूर, पीयूष मिश्रा समेत कई सितारों के नाम शामिल है। #MeToo कैंपेन पिछले साल अमेरिका में शुरू हुआ था। इस हैशटैग के जरिये महिलाओं और पुरुषों ने ट्विटर पर अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+