#MeToo: अकबर के इस्तीफे के बाद पीड़िता प्रिया रमानी ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के खिलाफ देश में चल रहे #MeToo मूवमेंट का जबरदस्त असर देखने को मिला है, जिसके बाद मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को बुधवार को इस्तीफा देना पड़ा है। एमजे अकबर पर 10 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद आज सरकार के मंत्री ने अपने नैतिकता का हवाला देते हुए अपना पद छोड़ दिया। इस बीच प्रिया रमानी ने कहा कि महिलाओं के रूप में हम एमजे अकबर के इस्तीफे को सही महसूस करते हैं और वह इस मामले को कोर्ट में भी ले जाएंगी।

#MeeToo: अकबर के इस्तीफे के बाद पीडिता प्रिया रमानी ने कही ब

अकबर के खिलाफ कानूनी लड़ाई की बात कहने वाली रमानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'महिलाओं के रूप में हम एमजे अकबर के इस्तीफे को सही महसूस करते हैं। मैं उस दिन का भी इंतजार कर रही हूं जब कोर्ट से भी न्याय मिलेगा।'

इससे पहले एमजे अकबर ने इस्तीफे से इनकार करते हुए प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही थी और इसके लिए राज्य मंत्री ने 97 वकीलों की फौज भी खड़ी की थीं।

एमजे अकबर पर सबसे ज्यादा दबाव उस वक्त बढ़ गया जब प्रिया रमानी के साथ में 20 से महिलाओं ने गवाही देने की बात कही थी। वहीं, विपक्ष भी लगातार एमजे अकबर के बहाने मोदी सरकार को घेरने में लगी थी।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार में मेनका गांधी और स्मृति ईरानी इस मामले में नाराजगी व्यक्त कर चुकी है। इसी सप्ताह अकबर अपने नाइजीरिया का दौरा खत्म करके लौटे थें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+