MET GALA 2019: प्रियंका के लुक को देखकर डरे लोग, पहले कहा 'भूतनी', फिर जपने लगे हनुमान चालीसा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के 'मेट गाला 2019' के लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, विदेश में भले ही इस स्टाइल को काफी तारीफें मिली हों, लेकिन भारतीय दर्शकों ने उनके इस लुक का जबरदस्त मजाक उड़ाया है, लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि प्रियंका ने इस तरह का रूप क्यों धारण किया है, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो भारतीय सिने दर्शकों को अपनी पूर्व विश्वसुंदरी के इस लुक से काफी निराशा हुई है और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के लुक पर काफी फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

प्रियंका के लुक के देखकर डरे लोग,कहा-भूत-पिशाच निकट नहीं आवे

प्रियंका के लुक के देखकर डरे लोग,कहा-भूत-पिशाच निकट नहीं आवे

कुछ यूजर्स ने लिखा है कि प्रियंका का ये रूप काफी डराने वाला है तो किसी ने लिखा है कि प्रियंका ने ये' मलिंगा' जैसे हेयर स्टाइल कैसे रख लिया है तो किसी ने लिखा-भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावै।

भारतीय दर्शकों को अच्छा नहीं लगा प्रियंका का लुक

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं, सबको दोनों के आने का काफी बेसब्री से इंतजार था, निक ने व्हाइट सूट पहना हुआ था, वो हमेशा की तरह से काफी क्यूट और हैंडसम नजर आ रहे थे लेकिन प्रियंका का रूप काफी हैरान कर देने वाला था।

प्रियंका ने थाई हाई स्लिट गाउन पहना था...

प्रियंका ने सॉफ्ट पेस्टल कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना था जिसके साथ शिमरी ट्रांसपेरेंट टाइट्स थी, उनके गाउन में पिंक और येलो पंख लगे थे तो वहीं उनके बाल घूंघराले और भौंओं पर वाइट मेकअप था, हॉलीवुड के दर्शकों को तो निक-प्रियंका काफी कूल लगे लेकिन भारतीय दर्शकों को प्रियंका की स्टाइल समझ नहीं आई।

लोगों ने उड़ाया मजाक

मालूम हो कि कुछ यूजर्स ने तो प्रियंका के लिए लिखा है कि ऐसा लगता है कि हॉलोविन पार्टी होने जा रही है, तो कुछ ने लिखा कि प्रियंका अपनी फैशन सेंस इंडिया में भूल गई हैं, उन्हें इंडिया जरूर लौट आना चाहिए।

प्रियंका का नहीं आया कोई जवाब

प्रियंका का नहीं आया कोई जवाब

फिलहाल अक्सर अपने तर्कों से सोशल मीडिया पर लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने वाली प्रियंका चोपड़ा की ओर से अभी इन सारी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, देखते हैं वो कब तक इस मसले पर चुप रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+