Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विजय माल्‍या के सैटलमेंट के ऑफर पर अरुण जेटली ने दिया था क्‍या जवाब, पढ़ें

विजय माल्‍या के सैटलमेंट के ऑफर पर अरुण जेटली ने दिया था क्‍या जवाब, पढ़ें शॉर्ट हेडलाइन माल्‍या के ऑफर पर जेटली ने दिया था क्‍या जवाब, पढ़ें

नई दिल्‍ली। बैंकों का हजारों करोड़ लेकर फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्‍या ने बुधवार को लंदन की वेस्‍टमिंस्‍टर कोर्ट में पेश हुए। अदालत की कार्यवाही से इतर विजय माल्‍या ने बुधवार को मीडिया में भी कई धमाके किए। विजय माल्‍या ने दावा किया कि उन्‍होंने देश छोड़ने से पहले वित्‍त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी और बैंकों के साथ सैटलमेंट का ऑफर भी दिया था। माल्‍या के दावे पर अरुण जेटली ने भी फेसबुक पोस्‍ट लिखकर सफाई दी है। दोनों ने अपने-अपने बयानों में क्‍या-क्‍या बातें कहीं हैं, दोनों के दावे कहां मैच करते हैं और कहां नहीं, आइए जानते हैं।

Met Finance Minister, Claims Vijay Mallya, Lies, Says Arun Jaitley, read here all facts

विजय माल्‍या का सबसे बड़ा खुलासा: माल्‍या ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्‍होंने देश छोड़ने से पहले वित्‍त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी और बैंकों के साथ सैटलमेंट का ऑफर दोहराया था।

अरुण जेटली ने झूठा बताया सैटलमेंट का दावा: विजय माल्‍या के दावे पर अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्‍ट के जरिए जवाब दिया है। जेटली ने लिखा, '2014 के बाद से मैंने कभी विजय माल्‍या को मिलने का समय नहीं दिया। ऐसे में मुझसे मिलने का तो सवाल ही नहीं उठता है। हां, जब वह राज्‍यसभा के सदस्‍य थे और कभी-कभी सदन में आया करते थे, तब अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए एक बार वह जब मैं सदन से अपने रूम की ओर जा रहा था, तब वह मेरे पीछे आए और साथ चलते हुए कहा- मैं सैटलमेंट का ऑफर दे रहा हूं। मुझे उनके पुराने झूठे ऑफर के बारे में पूरी जानकारी थी, इसलिए मैंने उनके साथ बातचीत को आगे बढ़ने से पहले ही कड़े शब्‍दों में दोटूक कह दिया, मुझसे बात करने का कोई फायदा नहीं है। आपको बैंकर्स के सामने यह ऑफर रखना चाहिए। मैंने वो कागज तक नहीं पकड़े जो विज माल्‍या ने अपने हाथों में लिए हुए थे। सिर्फ इस एक वाक्‍य के अलावा, मैंने विजय माल्‍या को कभी मिलने का समय नहीं दिया। यह भी इसलिए हुआ, क्‍योंकि विजय माल्‍या ने राज्‍य सभा सदस्‍य के तौर पर मिले अधिकारों का दुरुपयोग किया।'

अरुण जेटली और विजय माल्‍या के बयानों का क्‍या निकला लब्‍बोलुआब

-विजय माल्‍या ने बुधवार को अरुण जेटली से मुलाकात के दावे के बारे में दो अहम बातें कहीं। पहली- देश छोड़ने से पहले मैंने जेटली से मुलाकात की और दूसरी वित्‍त मंत्री के सामने माल्‍या ने बैंकों के साथ सैटलमेंट का ऑफर दिया था।

-अरुण जेटली ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट में यह माना है कि विजय माल्‍या ने बैंकों के साथ सैटलमेंट की बात कही थी। जेटली ने माल्‍या के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा कि जब माल्‍या ने सैटलमेंट का ऑफर दिया तब जेटली ने उन्‍हें कहा कि वह बैंकर्स को जाकर यह ऑफर दें, मुझसे बात करने का कोई फायदा नहीं है।

-विजय माल्‍या ने दावा किया है कि देश छोड़ने से पहले वह अरुण जेटली से मिले थे।

-विजय माल्‍या ने 2016 में देश छोड़ा था, जबकि अरुण जेटली ने अपने जवाब में लिखा है कि उन्‍होंने विजय माल्‍या को 2014 से कोई अपॉइंटमेंट ही नहीं दिया है। हां, एक सदन में जरूर विजय माल्‍या उनके पास आए थे, जब जेटली सदन से अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। यह मुलाकात कब की है, इस बारे में न जेटली ने बताया और माल्‍या ने।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+