कुछ महीने पहले गायब हो गया था मंदबुद्धि युवक, फेमस पंजाबी सिंगर के वीडियो में मिला

गुरदासपुरः पिछले कई महीने से गायब युवक एक गाने के वीडियो एल्बम के जरिए परिजनों को मिला। अब आप सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, इस घटना को जिसने भी सुना उनको एक पल के लिए विश्वास करना मुश्किल था। लेकिन यह सच्चाई है कि पिछले कई महीने से गायब मंदबुद्धि युवक परिजनों को मिल गया।

बिना बताए चला गया घर से बाहर

बिना बताए चला गया घर से बाहर

पंजाब राज्य के गुरदासपुर जिले का रहने वाला 22 साल मंदबुद्धि युवक निशान सिंह अपने रिश्तेदार मंगल सिंह के पास काफी लंबे समय से रहता था। क्योंकि निशान के पिता की मौत के बाद उसकी मां भी दो बेटियों को उसके साथ छोड़कर कहीं चली गई, जिसका पता आज तक नहीं लग पाया। इसके बाद रिश्तेदार मंगल सिंह निशान और उसकी दोनों बहनों को अपने यहां ले आए। और उनका पालन-पोषण करने लगे। मंगल सिंह ने बताया कि दस फरवरी को देर रात बिना किसी को बताए निशान घर से बाहर चला गया।

सिंगर के वीडियो एल्बम में मिला

सिंगर के वीडियो एल्बम में मिला

काफी खोजबीन के बाद निशान का पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन निशान का कहीं भी पता नहीं चला। युवक निशान सिंह जन्म से ही बोल नहीं पाता है और ना ही कोई काम पूरी तरह से कर पाता है। इस कारण निशान की कोई खोज-खबर नहीं मिल पाई। लेकिन कुछ समय बाद पंजाबी गायक सतीन्द्र सरताज के गाने की वीडियो रिलीज हुई, जिस जगह इस वीडियो को फिल्माया गया था। वहां निशान की भी फुटेज उसमें दिखी। परिवार के सदस्यों ने जब वीडियो देखा तो उन्हें निशान के जगह की खबर मिल गई।

पहले भी जा चुका है घर

पहले भी जा चुका है घर

इसके बाद परिजन आसरा पहुंचे जहां वीडियो की शूटिंग हुई थी। वहां परिजनों को निशान मिल गया। पहले निशान को परिजनों के हाथों में नहीं सौंपा गया, लेकिन डीसी गुरदासपुर से परिजनों ने अपील की, जिसके बाद उन्हेंन निशान को अपने साथ ले जाने की इजाजत मिली। परिवार के सदस्य पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि निशान शुरू से ही उनके साथ रहा है। परिवार को उससे बहुत लगाव था और जब से वह लापता हुआ था तब से हर कोई चिंतित था। लेकिन अब निशान मिल गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि साल 2013 में निशान एक बार घर से जा चुका तब भी वह बठिंडा में मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+