PM मोदी-डोभाल से मिली यूरोपीय सांसदों की टीम, कल करेगी कश्मीर का दौरा

Recommended Video

    PM Modi से मिली European सांसदों की टीम, इन मुद्दों पर हुई चर्चा |वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। नई दिल्ली में सोमवार को यूरोपियन संसद के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में जम्मू-कश्मीर के मसले पर खुलकर बात हुई और मौजूदा हालात के बारे में बात की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NSA अजित डोभाल से ये चर्चा कर EU का प्रतिनिधिमंडल संतुष्ट दिखा। यूरोपियन संसद का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का भी दौरा करेगा। 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद किसी विदेशी प्रतिनिधिमंडल का ये पहला कश्मीर दौरा होगा।

    PM मोदी-डोभाल से मिली यूरोपीय सांसदों की टीम, कल करेगी कश्मीर का दौरा

    अनुच्छेद 370 हटने के बाद दुनियाभर में जम्मू-कश्मीर का मसला छाया हुआ था, पाकिस्तान की ओर से इस मसले को उठाया जा रहा था। ऐसे में इस चर्चा के बीच यूरोपियन प्रतिनिधिमंडल का ये दौरा काफी अहम है। जम्मू-कश्मीर जाने वाले यूरोपियन संसद के प्रतिनिधिमंडल में कुल 28 सदस्य होंगे। अभी तक भारत की ओर से किसी भी विदेशी प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

    गौरतलब है कि भारत सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद वहां पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है। फोन और इंटरनेट कनेक्शन को बंद कर दिया गया था। कई राजनेताओं को नजरबंद कर दिया गया था और हजारों की तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। लेकिन, स्थिति को देखते हुए दोबारा फोन और इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई है और एक बार फिर वहां पर घाटी में लोगों का जीवन सामान्य हो चला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+