विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद क्या बोली मीरा कुमार?

राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रही मीरा कुमार ने सबसे पहले उन सभी 17 विपक्षी पार्टियों का आभार जताया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के मुकाबले में विपक्ष ने भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस समेत 17 विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद मीरा कुमार के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद विपक्ष ने एक सुर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद मीरा कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है।

राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद क्या बोली मीरा कुमार?

मीरा कुमार ने समर्थन देने वाले दलों का जताया आभार

राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रही मीरा कुमार ने सबसे पहले उन सभी 17 विपक्षी पार्टियों का आभार जताया, जिन्होंने उनको समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता देखकर मैं बहुत खुश हूं।

मीरा कुमार ने आगे कहा कि जिस तरह से विपक्ष इस मामले में एकजुट हुआ है। यह एकता मजबूत विचारधारा वाली ताकतों की एकता है, मैं इनके प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव लड़ूंगी। बता दें कि मीरा कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया। विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया गया। मीरा कुमार को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी नेता ओर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि विपक्ष ने देश को निराश किया है। परिणाम निश्चित है, फिर भी वो चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनकी मर्जी है। बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+