Mehul Choksi Net Worth: मेहुल चौकसी कितने करोड़ के हैं मालिक? संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
Mehul Choksi Net Worth: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। इसे बेल्जियम में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके प्रत्यर्पण की तैयारी की जा रही है। ऐसे में आइए जानते है कि वो कितने करोड़ के मालिक हैं? इस भगोड़े कारोबारी के नेटवर्थ जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
मेहुल चौकसी भारत के हीरा व्यापारियों में बहुत बड़े नाम के रूप में जाने जाते थे। वे गीतांजलि ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रहे हैं। उनकी कंपनी, गीतांजलि ग्रुप, देश-विदेश में हीरे और आभूषणों के व्यापार का कार्य करती थी। उसपर पीएनबी घोटाले से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप है। वह अपने आरोपों से बचने के लिए विदेश में भागता फिरता था

मेहुल चोकसी के पास कभी 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी: मीडिया रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी के पास कभी 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी। मेहुल चोकसी के नेतृत्व में उनकी कंपनियों का कारोबार तेजी से बढ़ा। जब उन्होंने कंपनी का अधिग्रहण किया तो इसका टर्नओवर 50 करोड़ रुपये था। चोकसी ने इसका विस्तार दुनिया भर के देशों में किया। 2006 में गीतांजलि ने सैमुअल ज्वेलर्स अमेरिकी कंपनी के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने अमेरिका में 111 प्रमुख स्टोरों में अपनी उपस्थिति स्थापित कर ली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसका लक्ष्य कम समय में अधिक पैसा कमाना था। मेहुल चोकसी ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए हर हथकंडा अपनाया। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने हीरों की गुणवत्ता से भी समझौता किया। अगर नेटवर्थ की बात करें तो मेहुल चोकसी ने खुद बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब वह भारत से गया था तो उसके पास 20,000 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। पीएनबी घोटाले के बाद ईडी और सीबीआई ने उनकी संपत्तियां जब्त कर ली थीं। चोकसी ने कहा कि संपत्ति जब्त होने के बाद उसके पास कुछ भी नहीं बचा।
मेहुल चौकसी कितने करोड़ के हैं मालिक?
मेहुल चौकसी ने 1986 में 'गीतांजलि जेम्स' की स्थापना की, यह बाद में भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी कंपनी बन गई। गीतांजलि ग्रुप का 2018 में वार्षिक राजस्व लगभग ₹12,500 करोड़ था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएनबी घोटाले की जांच के दौरान र उनकी कंपनियों से जुड़ी ₹2,565.90 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया था, जिसमें आभूषण, अचल संपत्तियां, बैंक खाते और शेयर शामिल हैं। गौरतलब है कि मुंबई की एक विशेष अदालत ने इन जब्त संपत्तियों में से ₹125 करोड़ की संपत्ति को पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लगभग ₹2,565 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया है: मीडिया रिपोर्टस
मेहुल चोकसी की संपत्ति की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी कई संपत्तियाँ जब्त की जा चुकी हैं और कानूनी प्रक्रियाओं के अधीन हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी लगभग ₹2,565 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया है, जिनमें मुंबई में फ्लैट्स, अंधेरी के एसईईपीजेड इलाके में दो कारखाने, और अन्य मूल्यवान संपत्तियाँ शामिल हैं।
इसके अलावा ED ने ₹14.45 करोड़ से अधिक की संपत्ति को भी जब्त किया है, जिसमें मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में स्थित फ्लैट, कीमती आभूषण, और मर्सिडीज कार शामिल हैं। अधिकांश संपत्तियां कानूनी प्रक्रियाओं के अधीन हैं इसलिए सटीक जानकारी देना मुश्किल है। वो गीतांजलि ग्रुप के मालिक हैं , जो एक खुदरा आभूषण कंपनी है। इसके भारत में 4,000 स्टोर हैं। इसने अपने ब्रांडस का नाम गिली, आस्मी, संगिनी, दिया है।
यह भी पढ़ें- Mehul Choksi Bollywood connection: मेहुल चोकसी का बॉलीवुड कनेक्शन क्या है? ऐश्वर्या, प्रियंका ने किया प्रचार!
मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी , उसकी पत्नी अमी मोदी, भाई नीशाल मोदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक में कथित तौर पर 12,636 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में नामजद है । उसने भारत से भागकर एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली है। उनकी भारत में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अभी भी जारी है। लोगों को इंतजार है कि न्यायिक प्रक्रिया द्वारा वो कब तक भारत वापस लाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications