Mehul Choksi: इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ हटाया रेड नोटिस, भारत ने किया जोरदार विरोध

इंटरपोल ने भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस हटा दिया है। इसके साथ ही मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशों पर पानी फिर गया है। भारत ने इसको लेकर काफी विरोध जताया है।

मेहुल चोकसी

Mehul Choksi: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशों को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस हटा दिया है। इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ 2 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में हीरा कारोबारी के प्रतिनिधित्व के आधार पर अपना रेड नोटिस हटा दिया है। चोकसी के खिलाफ दिसंबर 2018 में रेड नोटिस जोड़ा गया था।

हालांकि, भारत सरकार ने इंटरपोल के इस कदम का कड़ा विरोध किया है। इंटरपोल ने वांटेड सूची से मेहुल चोकसी का नाम हटाने को लेकर भारत काफी नाराज है। इसके लिए उन्होंने जोरदार तरीके से विरोध किया है।

इंटरपोल का यह कदम दो केंद्रीय एजेंसियों की कोशिशों पर पानी फिर गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए एक झटका है। रेड नोटिस को हटाने का मतलब है कि मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से बाहर यात्रा कर सकता है।

Recommended Video

    Mehul Choksi से Interpol ने Red Corner Notice क्यों हटाया ? | PNB Fraud | PNB Scam | वनइंडिया हिंदी

    भारत ने जोरदार विरोध करते हुए कहा कि अगर उनका रेड नोटिस हटा दिया जाता है, तो वह एंटीगुआ से भाग सकता है। एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि इंटरपोल रेड नोटिस हटाने से हमारी जांच या एंटीगुआ में हमारे प्रत्यर्पण की कोशिश पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    इससे पहले भगोड़े मेहुल चोकसी की मुश्किलें और बढ़ गई थीं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भगोड़े और गीतांजलि रत्न नक्षत्र ब्रांड्स के खिलाफ 55.27 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की थी। मेहुल अभी एंटीगुआ में है और भारत सरकार लगातार वहां की सरकार को उसके प्रत्यारोपण के लिए कह रही। मेहुल ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।

    पहले मामले में मेहुल चोकसी, उसकी फर्म नक्षत्र ब्रांड लिमिटेड ने बैंकों से 807.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उसका भतीजा नीरव मोदी भी धोखाधड़ी में उसका साथ देता था। इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक ने 21 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज करवाई थी। पीएनबी को 2018 में 13,500 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं दूसरे मामले में कुल धोखाधड़ी की राशि 5564.5 करोड़ है।

    यह भी पढ़ें- भगोड़े मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दो नई FIR दर्ज की

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+