ED बुधवार को डोमिनिका कोर्ट में दाखिल कर सकती है हलफनामा, मेहुल चोकसी अभी भी भारतीय नागरिक
नई दिल्ली, जून 01 : देश के भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी के मामले में अब भारतीय जांच एजेंसी ईडी डोमिनिका की कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सकती हैं। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय वहां की सरकार से आग्रह करते हुए बुधवार (2 जून) को हलफनामा दायर करने की अनुमति मांगेगा। जिसमें मेहुल चोकसी को भारतीय नागरिक बताया गया हो।

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी का हलफनामा मंगलवार को तैयार होगा और सरकार की तरफ से इसका रिव्यू भी किया जाएगा। फिर डोमिनिका में ईडी के प्रतिनिधियों की तरफ से मंजूरी का हलफनामा दाखिल किया जाएगा। भारत सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक सरकार के रुख की विवेचना करना आवश्यक है। यह एकतरफा नहीं किया सकता है, मेहुल चोकसी भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ एक अपराधी भी है। हम डोमिनिका कोर्ट से उसको वापस भारत को सुपुर्द करने की गुहार लगाएंगे।
Recommended Video
इससे पहले भी रिपोर्ट में बताया गया था कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए एक विमान डोमिनिका भेजा गया है। वहां की कोर्ट और स्थानीय अफसरों को यह बताने की जररूत होने पर कि चोकसी एक भारतीय नागरिक है, अधिकारी अपने साथ दस्तावेज भी ले जा रहे हैं। मालूम हो कि डोमिनिका से बुधवार को पकड़े गए मेहुल चोकसी पर गैर कानून तरीक से देश में घुसने करने का आरोप है। चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से लापता होने के बाद डोमिनिका में पकड़ा गया था।
आपको बता दें कि 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई और ईडी की ओर से वांछित अपराधी चोकसी रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा से फरार हो गया था, जिसके बाद बड़े स्तर पर उसकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। वहीं इससे पहले जेल में बंद मेहुल चोकसी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें उनके शरीर पर मारपीट के निशान थे।












Click it and Unblock the Notifications