जमात नेता महमूद मदनी क्यों नहीं चाहते जेड प्लस सुरक्षा?

मदनी ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली पुलिस ने उऩ्हें बुलेट प्रुफ कार देने से इंकार कर दिया। जानकारों का कहना है कि यह बात समझ से परे है कि मदनी ने इस तरह का पत्र गृह मंत्री को किस वजह से लिखा क्योंकि उन पर हमले की कभी किसी खुफिया एजेंसी ने कोई सूचना नहीं दी। वे पूरी तरह से सुरक्षित है। वे अकारण ही शिकायत कर रहे हैं।
राजधानी में मुसलमानों के बीच शिक्षा के प्रसार-प्रचार के लिए काम कर रहे जनाब मकसूद अहमद ने कहा कि मदनी खबरों में रहना चाहते हैं,इसलिए उन्होंने यह शिगुफा छोड़ा है। मदनी की सुरक्षा में कभी किसी तरह की सेंध नहीं लगी,इसलिए उन्हें अकारण हाय-तौबा नहीं करनी चाहिए। इस सारे मसले पर मदनी की राय जानने के लिए जमात के दफ्तर में फोन किया गया तो वहां से बताया गया कि मदनी ने गृह मंत्री को पत्र तो लिखा है,पर उनसे बात नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications