पड़ोसी देशों से रिश्तों पर महबूबा का केंद्र पर हमला, बोलीं- 'ये सरकार चुनाव जीतने की मशीन बन गई है'
Mehbooba Mufti on Central Government: श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने पड़ोसी देशों से बिगड़ते संबंधों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार पर पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते ठीक न रख पाने का आरोप लगाते हुए सरकार को चुनावी मशीन बताया है।

पीडीपी नेता ने कहा पाकिस्तान और चीन के अलावा हमारे रिश्ते नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ठीक नहीं हैं। जब हमारे रिश्ते पाकिस्तान से खराब होते हैं तो सीमा पर लोगों को तकलीफ होती है जब चीन से हमारे रिश्ते बिगड़े तो हमारे 22 जवानों की अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ये सरकार चुनाव जीतने की मशीन बन गई है।"












Click it and Unblock the Notifications