'हाउडी मोदी' में आर्टिकल 370 का जिक्र करने पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर कही ये बात
'हाउडी मोदी' में पीएम मोदी ने किया आर्टिकल 370 का जिक्र तो भड़की महबूबा मुफ्ती, किया ये ट्वीट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आयोजित 'हाउडी मोदी' इवेंट के दौरान जहां आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर घेरा तो वहीं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत के सामने पिछले 70 सालों से एक बड़ी चुनौती थी, जिसे उनकी सरकार ने अब फेयरवेल दे दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद राज्य की महिलाओं, बच्चों और दलितों के साथ लंबे समय से हो रहा भेदभाव अब खत्म हो गया है। वहीं, पीएम मोदी के इस भाषण को लेकर पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर तीखा पलटवार किया है।

'कश्मीर के लोगों का गला घोंटा गया'
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा, 'विडंबना यही है कि एक ऐसा फैसला जो जम्मू कश्मीर के 'विशेष हितों' को सुरक्षित करने के लिए लिया गया, उस फैसले पर हर जगह खुशी मनाई जा रही है, केवल उसी राज्य को छोड़कर और जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इससे राज्य के लोगों को फायदा होगा। जबकि इस फैसले को सही साबित करने के लिए कश्मीर के लोगों का गला घोंटा गया है, एक सामूहिक उन्माद फैलाया गया है।' इससे पहले शुक्रवार को ही महबूबा मुफ्ती का ट्विटर अकाउंट एक्टिव हुआ था। महबूबा मुफ्ती पिछले 5 अगस्त से श्रीनगर के सरकारी गेस्ट हाउस में नजरबंद हैं और उनके कहीं भी आने-जाने पर पाबंदी लगी हुई है।

बेटी इल्तिजा ने शुक्रवार को किए थे दो ट्वीट
महबूबा की बेटी इल्तिजा ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो अपनी मां के ट्विटर अकाउंट को संचालित कर रही हैं। अपनी मां के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को उन्होंने लगातार दो ट्वीट्स किए। इल्तिजा ने ट्वीट करके कहा, 'यह ट्विटर हैंडल जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का है, जो पिछले 5 अगस्त से हिरासत में हैं, वो इस अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। इस हैंडल को अब मैं मिसेज मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पूरे उचित प्राधिकार के साथ संचालित कर रही हूं।'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मां से मिलीं इल्तिजा
एक अन्य ट्वीट में इल्तिजा ने कहा, 'मैं, इल्तिजा ने भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर के गृह सचिव को 18 सितंबर को ईमेल भेजा है, जिसमें मेरी मां मिसेज मुफ्ती के बारे में कुछ जानकारी मांगी गई है। मैं अभी भी जवाब का इंतजार कर रही हूं।' गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की इजाजत मिलने के बाद इल्तिजा हाल ही में अपनी मां से मिल भी चुकी हैं। 18 सितंबर को चेन्नई से लिखे खत में उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनकी मां को परिवार के कुछ नजदीकी सदस्यों को छोड़कर किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है और उनकी मीडिया तक भी पहुंच नहीं है।

5 अगस्त से हिरासत में हैं महबूबा मुफ्ती
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती, नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला समेत कई नेता और कश्मीरी अलावादियों को पिछले 5 अगस्त से ही अलग-अलग जगहों पर हिरासत में रखा गया है। 5 अगस्त से ही राज्य में इंटरनेट, फोन और मोबाइल सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं। हालांकि, धीरे-धीरे काफी इलाकों में इन सेवाओं में ढील भी दी जा चुकी है। अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर वहां लगी पाबंदियों के खिलाफ कई राजनेताओं और वकीलों समेत कुछ एनजीओ सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इल्तिजा के अलावा सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को राज्य के खास इलाकों में जाने की अनुमति भी दी है।
-
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications