महबूबा मुफ्ती सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को दी मंजूरी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार ने अहम फैसला लेते हुए प्रदेश में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने को मंजूरी दे दी है। सीएम महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इस फैसले पर मुहर लगी। इस फैसले का फायदा प्रदेश के करीब पांच लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सातवें वेतन आयोग की ये सिफारिशें जनवरी 2016 से प्रभावी होंगी।

सातवां वेतन आयोग लागू करने वाला जम्मू-कश्मीर पहला राज्य
जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी ने फैसले के बाद बताया कि मंगलवार को सीएम महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के फैसले को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को निभाते हुए अप्रैल से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों के वेतन में करीब बीस फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

सिफारिशें जनवरी 2016 से प्रभावी होंगी
वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी ने बताया कि इस फैसले से करीब पांच लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के फैसले की वजह से सरकार पर 4201 करोड़ रुपये सालाना का बोझ आएगा। इसके अलावा एक साथ बकाया राशि के भुगतान के लिए भी 7477 करोड़ रुपए भी सरकार को देने होंगे। बता दें कि प्रदेश के कर्मचारियों को अप्रैल 2018 का वेतन सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप ही मिलेगा।

कर्मचारियों को अप्रैल 2018 का वेतन इस फैसले पर आधारित होगा
वित्त मंत्री बुखारी ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में प्रशासनिक सुधार को लेकर भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसके मुताबिक कर्मचारियों को अब हर हफ्ते कम से कम 40 घंटे काम करना होगा। इसके अलावा, 100 प्रतिशत आधार पर आधारित बायोमीट्रिक सिस्टम के जरिए उपस्थिति पर वेतन का भुगतान किया जाएगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications