महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा बोलीं- झूठ बोल रहे हैं शाह, जम्मू कश्मीर में मास अरेस्ट

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा बोलीं, जम्मू कश्मीर में मास अरेस्ट, झूठ बोल रहे हैं शाह

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तजा जावेद ने कहा है कि सूबे के सभी नेता हिरासत में हैं और आम लोगों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने इसे मास अरेस्ट कहा है। इल्तिजा ने कहा है कि उनकी मां (महबूबा मुफ्ती) को भी हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में रखा गया है। उनको परिवार के लोगों तक से मुलाकात नहीं करने दी जा रही है। मंगलवार तक महबूबा को घर पर ही नजरबंद किया गया था।

mehbooba mufti, jammu kashmir, article 35a, article 370, amit shah, lok sabha, 35ए, 370, महबूबा मुफ्ती, जम्मू कश्मीर

व्हाट्सऐप के जरिए इल्तिजा ने अपनी बात कही है। इल्तजा ने कहा, नेताओं की गिरफ्तारी पर अमित शाह झूठ बोल रहे हैं। उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला, मेरी मां और तमाम दूसरे नेताओं को हिरासत में लिया गया है। यहां मास हाउसअरेस्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अफसर आए और उनकी मां को वारंट दिखाया और साथ ले गए।

इल्तिजा का कहना है, 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में गुस्सा है। अगर ये कश्मीरियों की बेहतरी के लिए है तो हमें बंदूकों के साये में लेकर क्यों ये फैसला लिया गया है। हम चाहते हैं कि दुनिया इस हालात को देखे। इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पू्र्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने भी अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मुझे घर में कैद किया गया और शाह झूठ बोल रहे हैं कि मेरी गिरफ्तारी नहीं हुई।

बता दें कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक संसद से पास हो गया है। बिल में जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और दो अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का प्रावधान है। इसको लेकर जम्मू कश्मीर के नेता गुस्से का इजहार कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर (खासतौर से घाटी में प्रभाव रखने वाले) के नेता और देश की कई राजनीतिक पार्टियां भारी विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के ज्यादातर बड़े नेता रविवार से ही या तो पुलिस हिरासत में हैं या फिर उनको नजरबंद किया गया है। सूबे के ज्यादातर हिस्सों में या तो कर्फ्यू है या धारा 144 लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+